Boat Drown in Indonesia: इंडोनेशिया में मध्य सुलावेसी प्रांत (Central Sulawesi Province) के Makassar Strait में एक नौका डूबने के बाद 25 लोग लापता हो गए हैं। इनकी की तलाश में रेसक्यू टीम जुटी हुई है।अफसरों ने उक्त जानकारी रविवार को देते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह मकासर के एक बंदरगाह से पैंगकेप रीजेंसी के kalmas island की यात्रा के दौरान खराब मौसम के कारण नौका डूब गई, इस नौका मे 42 लोग सवार थे। जिनमें से 17 लोगों को बचा लिया गया।
17 लोगों को बचाया गया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में 17 लोगों को बचा लिया गया। वहीं स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं के साथ दो अन्य नौकाएं और एक खोज एवं बचाव नौका लापता यात्रियों की खोजबीन में जुटी है।
गौरतलब है कि 17 हजार से अधिक द्वीपों के द्वीपसमूह Indonesia में नौका त्रासदी की घटनाएं होती रहती हैं। यहां परिवहन के रूप में नौकाओं का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी की जाती है। North Sumatra Province में 2018 में ज्वालामुखी से बने एक गहरे गड्ढे वाली झील में एक नौका डूब जाने से 167 लोगों की मौत हो गई थी।इस नौका में 200 लोग सवार थे। वहीं फरवरी 1999 में एक यात्री जहाज डूब गया था, जिसमें 332 लोग सवार थे। घटना में केवल 20 लोग जिंदा बच सके थे।
ऐसी बच्ची देखी है जो “Smile” के साथ पैदा हुई, दुनिया सिर्फ 14 लोग ही इस तरह के