Sunday, March 19, 2023
Home Chhattisgarh Chhattisgarh में हो रही 61 प्रकार के वन प्रोडक्ट की खरीदी, 3...

Chhattisgarh में हो रही 61 प्रकार के वन प्रोडक्ट की खरीदी, 3 साल पहले संख्या थी इतनी

रायपुर. Chhattisgarh के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर 61 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस तरह Chhattisgarh में लगभग 3 वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 61 कर दी गई है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में निर्धारित समर्थन मूल्य के तहत 52 से बढ़ाए गए 61 लघु वनोपजों में हर्रा बाल, महुआ फूल कच्चा (फूड ग्रेड), झाडू छिंद (घास), कोदो, कुटकी (काला), कुटकी (भूरा), रागी, अमचूर (सफेद) तथा अमचूर (भूरा) नवीन लघु वनोपज शामिल है। निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार इनमें हर्रा बाल 30 रूपए, महुआ फूल कच्चा (फूड ग्रेड) 10 रूपए, झाडू छिंद (घास) 15 रूपए, कोदो 30 रूपए, कुटकी (काला) 30 रूपए, कुटकी (भूरा) 30 रूपए, रागी 33.77 रूपए, अमचूर (सफेद) 120 रूपए तथा अमचूर (भूरा) 80 रूपए प्रति किलो की दर से खरीदी जा रही है।

इस संबंध में प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ संजय शुक्ला (Managing Director Chhattisgarh State Minor Forest Produce Association Sanjay Shukla) ने बताया कि राज्य में वर्तमान में समर्थन मूल्य के अंतर्गत खरीदी की जा रही लघु वनोपजों में संग्रहण दर मालकांगनी बीज (सूखा) 100 रूपए, बायबडिंग 94 रूपए, कालमेघ/भूईनीम (सूखा) ग्रेड-1-35 रूपए, कालमेघ/भूईनीम (सूखा) ग्रेड-2-31.50 रूपए, आंवला (बीज रहित) सूखा 57 रूपए प्रति किलोग्राम तय किया गया है।

इसी तरह रंगीनी लाख/छिली लाख (सूखा) 220 रूपए, रीठा फल (सूखा) 14 रूपए, वन जीरा बीज 70 रूपए, सतावर जड़ (सूखा) 107 रूपए, चरौटा बीज ग्रेड-1-16 रूपए, चरौटा बीज ग्रेड-2-14.50 रूपए, शहद 225 रूपए तथा नागरमोथा (सूखा) 30 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है। माहुल पत्ता 15 रूपए, हर्रा साबूत (सूखा) ग्रेड-1-15 रूपए, हर्रा साबूत (सूखा) ग्रेड-2-13.50 रूपए, हर्रा कचरिया 25 रूपए, बहेड़ा साबूत (सूखा) ग्रेड-1-17 रूपए, बहेड़ा साबूत (सूखा) ग्रेड-2-15.30 रूपए, बहेड़ा कचरिया 20 रूपए तथा गिलोय (सूखा) ग्रेड-1-40 रूपए, गिलोय (सूखा) ग्रेड-2-36 रूपए प्रति किलोग्राम तय किया गया है।

इसी तरह कुसुमी लाख/छिली लाख (सूखा) 300 रूपए, वन तुलसी बीज 16 रूपए, भेलवा 9.75 रूपए, शिकाकाई फल्ली (सूखा) 50 रूपए, इमली आटी (बीज सहित) ग्रेड-1-36 रूपए, इमली आटी (बीज सहित) ग्रेड-2-33 रूपए, इमली फूल (बीज रहित) 69 रूपए, इमली बीज 11 रूपए तथा महुआ फूल (सूखा) 33 रूपए, महुआ बीज 29 रूपए प्रति किग्रा तय है।

छत्तीसगढ़: स्टूडेंट्स से जुड़ी बड़ी खबर, इन कक्षाओं की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होंगी

झाडू फूल (घास) 50 रूपए, कौंच बीज 21 रूपए, धवई फूल (सूखा) ग्रेड-1-37 रूपए, धवई फूल (सूखा) ग्रेड-2-33.50 रूपए, चिरौंजी गुठली ग्रेड-1-126 रूपए, चिरौंजी गुठली ग्रेड-2-115 रूपए, करंज बीज 24 रूपए, बेलगुदा (सूखा) ग्रेड-1-30 रूपए, बेलगुदा (सूखा) ग्रेड-2-27 रूपए तथा कुल्लू गोंद 125 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है। काजू गुठली ग्रेड-1-90 रूपए, काजू गुठली ग्रेड-2-81 रूपए, साल बीज 20 रूपए, कुसुम बीज ग्रेड-1-23 रूपए, कुसुम बीज ग्रेड-2-20.70 रूपए, नीम बीज (सूखा) 27 रूपए, जामुन बीज (सूखा) ग्रेड-1-42 रूपए, जामुन बीज (सूखा) ग्रेड-2-38 रूपए प्रति किग्रा तय है।

खाद बिक्री में गड़बड़ी करने पर छत्तीसगढ़ के 48 दुकानों पर कार्रवाई, 3 के लाइसेंस सस्पेंड

इसके अलावा संग्रहण दर आंवला फल (कच्चा) 28 रूपए, रंगीनी लाख बीहन (जीवित लाख कीट के साथ) 200 रूपए, कुसुमी लाख बीहन (जीवित लाख कीट के साथ) ग्रेड-1-275 रूपए, कुसुमी लाख बीहन (जीवित लाख कीट के साथ) ग्रेड-2-245 रूपए, झाडू कांटा (घास) 25 रूपए, बेलफल (कच्चा) 10 रूपए, जामुन फल (कच्चा) 23 रूपए, सवई घास 15 रूपए, पाताल कुम्हड़ा कंद (सूखा) 21 रूपए, सफेद मूसली कंद (सूखा) 650 रूपए, तीखुर कंद (कच्चा) 20 रूपए, अश्वगंधा जड़ (सूखा) 350 रूपए, कोरिया बीज (इन्द्र जौ) (सूखा) 150 रूपए, कुटज छाल (सूखा) 12 रूपए तथा पलाश फूल (सूखा) 11.50 रूपए प्रति किग्रा तय है।

RELATED ARTICLES

एयरोडायनेमिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार  EV मार्केट में लाएगी सुनामी, रोजाना चार्ज करने का झंझट नहीं, 643 किमी की रेंज

ऑटो : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात इन दिनों हर जगह हो रही है। इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।  अब ये सेक्टर...

Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, SUV लवर्स जानें इसके दमदार फीचर्स के बारे में

Bolero Neo Limited Edition : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। बेहद ही जबरदस्त...

विंडोज 10 को बंद करने वाली है Microsoft, कंपनी ने जारी की डेडलाइन

Microsoft Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में विंडोज 10 (Windows 10) होम और प्रो डाउनलोड की...

Most Popular

एयरोडायनेमिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार  EV मार्केट में लाएगी सुनामी, रोजाना चार्ज करने का झंझट नहीं, 643 किमी की रेंज

ऑटो : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात इन दिनों हर जगह हो रही है। इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।  अब ये सेक्टर...

Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, SUV लवर्स जानें इसके दमदार फीचर्स के बारे में

Bolero Neo Limited Edition : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। बेहद ही जबरदस्त...

विंडोज 10 को बंद करने वाली है Microsoft, कंपनी ने जारी की डेडलाइन

Microsoft Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में विंडोज 10 (Windows 10) होम और प्रो डाउनलोड की...

Jawa 42 का तवांग एडिशन लॉन्च, इसके फीचर्स आपको हैरान कर देंगे, इसलिए भी खास है यह धांसू बाइक

Jawa 42 Tawang Edition: जावा Motorcycles ने अपनी बाइक Jawa 42 के तवांग एडिशन को Launch कर दिया है। यह बाइक स्पोर्ट्स स्ट्राइप ऑलस्टार...