आज का लव राशिफल 5 फरवरी 2022, प्रेम राशिफल, Today’s Love Horoscope 5 February 2022, Prem Rashifal Love Horoscope Today 5 Fabruary 2022 Aaj Ka Love Rashifal 5 February 2022 : आज कुछ लवर्स को परिवार वालों से शादी के लिए रजामंदी मिल सकती है। इन राशियों के लवर्स आज बेहद खुश रहेंगे। कुछ अपने प्यार का इजहार करेंगे..
मेष
प्रेमियों को आज अनजानी मुसीबत से जूझना पड़ सकता है। किसी विरोधी के साथ मारपीट की नौबत आ सकती है। अपने लव पार्टनर के साथ घूमने के प्लान को आगे बढ़ाने का प्रयास करें।
वृषभ
अपने प्यार का इजहार करने के लिए के लिए देर न करें। आपका साथी आपको नई खुशखबरी देगा। कामकाजी लोगों के बीच प्रेम संबंध बनेंगे। किसी मित्र के साथ अपने लव पार्टनर से मिलने के लिए जा सकते हैं।
मिथुन
प्रेमियों आज एक दूसरे के साथ देर तक समय व्यतीत करेंगे। अपनी बातों से पार्टनर को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ लवर्स की मोबाइल पर बातचीत होगी। किसी कामयाबी को सेलिब्रेट करने का प्लान बनाएंगे।
कर्क
घरेलू जिम्मेदारी की वजह से आज लवर के बीच भेंट नहीं हो पाएगी। अपने साथी को यादकर उदास हो सकते हैं। आज मन मारकर रहना होगा। ऑफिस में साथ काम करने वाले अपनी शादी का ऐलान कर सकते हैं।
सिंह
विवाहित लोगों के बीच आज किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। बातचीत बंद रहेगी, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। लवर्स को मुलाकात के लिए प्रयास करना चाहिए।
कन्या
आज लवर्स अपने साथी के लिए रोमांटिक गाना सुना सकते हैं। प्यार भरे मैसेज करेंगे। व्हाट्सएप या फेसबुक चैटिंग के जरिए चर्चा होगी। आज का दिन रोमांटिक रहेगा, दंपत्ति फिल्म देखने जाएंगे।
तुला
आज लव कपल अपने साथी बेहद शानदार उपहार देंगे। उपहार पाकर साथी का मन खिल उठेगा। चेहरे पर चमक आ जाएगी। एक दूसरे की फीलिंग शेयर कर सकते हैं।
वृश्चिक
काम की जिम्मेदारी की वजह से लवर्स को बिना मिले ही रहना होगा। कोई एक पार्टनर किसी काम के सिलसिले में बाहर जा सकता है। कुछ युवा अपनी दिल की बात कर सकते हैं। विवाहितों को ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।
धनु
नवविवाहित अपने रिश्तेदारों के यहां मेल मिलाप के लिए जाएंगे। बाहर जाते समय वाहन को सावधानी से चलाना चाहिए। आज का दिन प्रेमियों के लिए अच्छा रहेगा।
मकर
लवर्स का दिन आज रोमांटिक साबित हो सकता है। आज अपने साथी के पहनावे की तारीफ करेंगे। प्यार का कुछ अलग ही अहसास होगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ अफेयर शुरू हो सकता है।
कुंभ
लवर्स के बीच आज फोन पर बातचीत होगी। दंपत्ति अपने बच्चों के साथ रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। एक साथ कोचिंग या ट्यूशन जाने वाले युवाओं के बीच प्यार का रिश्ता बनेगा।