आज का लव राशिफल 1 अप्रैल 2022 Love Horoscope Today 1 April 2022 Aaj Ka Love Rashifal April 2022 : आज का दिन इन राशियों के लवर्स के लिए खुशनुमा रहेगा। आज 1 April को मेष से मीन तक के लवर्स का राशिफल कैसा रहेगा, आइये जानते हैं..
मेषआज सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय अच्छा गुजरेगा। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा और उनसे लाभ भी होगा। घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों के लिए समय अच्छा है। |
वृषभअपने साथी से मुलाकात करेंगे। आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज आप नए रिश्तों की शुरुआत कर पाएंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद दूर होंगे। लवर्स के बीच संबंध मधुर होंगे। |
मिथुननए रिश्ते की शुरुआत के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। लवर्स के बीच विपरीत परिस्थितियां रहेंगी। दोस्त और लव-पार्टनर आपके काम से खफा हो सकते हैं। |
कर्कअपने साथी से मुलाकात नहीं होने से परेशान रहेंगे। गुस्से में आ सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। सेहत को लेकर दिक्कत में रहेंगे। किसी मित्र से वाद-विवाद होगा। नए रिश्ते-संबंध बनेंगे। |
सिंहआज का दिन मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में बीतेगा। लाइफ पार्टनर की तबियत बिगड़ सकती है।लवर्स के बीच की मुलाकात आनंददायक नहीं रहेगी। लवर्स को सावधान रहना होगा। |
Venus Transit 2022: सुख, प्रेम के प्रतीक शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन इन 7 राशियों के लिए शुभ
कन्यालव पार्टनर के साथ बाहर जाने या शॉपिंग करने का प्लान बन सकता है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। दिल की बातें करेंगे। |
तुलालवर्स की मुलाकात सुखद रहेगी। प्रसन्नता का अनुभव होगा। आज लव-बर्ड्स किसी मित्र की पार्टी में व्यस्त रह सकते हैं. बाहर घूमने जाने और खाने-पीने से आपको बचना चाहिए। |
वृश्चिकलवर आज घूमने के प्लान को टालें। मन चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार में किसी से वाद-विवाद हो सकता है। लाइफ-पार्टनर के साथ विचारों का मतभेद होगा। |
धनुनए रिश्ते बनेंगे। अपने साथी के साथ घूमने जाएंगे। परिजनों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत ठीक रहेगी। लवर्स को किस्मत का साथ देगा। प्रपोज कर सकते हैं। |
मकरलव-पार्टनर्स के बीच मनमुटाव हो सकता है। गुस्से में रहेंगे। मानसिक तकलीफ होने की आशंका है। लव-बर्ड्स के लिए आज का दिन सामान्य है। नए प्रेमी मूवी देखने जा सकते हैं। |
कुंभलव कपल उत्साहित रहेंगे। रिश्तेदारों के साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं लव-पार्टनर से गिफ्ट्स मिलने की संभावना है। आज खर्च ज्यादा होगा। |
मीनआज प्यार का इजहार नहींं कर पाएंगे। सेहत ठीक नहीं रहेगी। मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी। प्रेमी बाहर खाने-पीने में सावधानी बरतें। यात्रा पर जा सकते हैं। |