Saturday, March 25, 2023
Home Astrology आज का राशिफल 1 जनवरी 2022 : नए साल के पहले दिन...

आज का राशिफल 1 जनवरी 2022 : नए साल के पहले दिन इन जातकों को मिलेगी खुशी, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

आज का राशिफल 1 जनवरी 2022, Aaj Ka Rashifal 1 January 2022:  आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान शनिदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शनिवार 1 जनवरी 2022 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

मेष राशि

नए साल के पहले दिन आपको मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपका उपहास कर सकते हैं। लेकिन आपको इन सबसे बेपरवाह रहते हुये सिर्फ काम पर ध्यान देना है। आज आपको नया काम भी शुरू करने से बचना चाहिये। जीवनसाथी को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि 

उच्च पदस्थ लोगों के लिये नया साल का पहला दिन विशेष रूप से शुभ है। महत्वपूर्ण आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ बिजनेस को लेकर प्लानिंग करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना चाहिये। नए साल के पहले दिन कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ मीठी नोंक-झोंक हो सकती है। जो लोग घर से दूर रहते हैं वे आज छुट्टी ले सकते हैं। आज आप आराम करना पसन्द करेंगे। मन में किसी अप्रिय खबर की आशंका रहेगी।

कर्क राशि 

नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। नए साल के पहले दिन नव विवाहित जोड़े धर्म-कर्म से अपने दिन की शुरुआत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। इसके बावजूद आप दूसरों की मदद को तत्पर रहेंगे। लेकिन अपनी क्षमता से अधिक किसी की सहायता न करें। वरना आप स्वयं ही परेशानियों में घिर सकते हैं।

सिंह राशि

आज आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। साल के पहले दिन नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। प्रेमी जन को आप गिफ्ट्स दे सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी इंप्रेस रहेंगे। यदि किसी इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की सम्भावना प्रबल है।

कन्या राशि

आज का दिन बेहद ही सुखद साबित होगा। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बुजुर्गों को सेहत का ध्यान रखना होगा। दंपत्तियों में मधुरता रहेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें।

तुला राशि

साझेदारी से जुड़े हुये कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। लेकिन आपको पारदर्शिता अवश्य रखनी पड़ेगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। नए साल के पहले दिन घर में आज कुछ पार्टी जैसा माहौल रहेगा। लोग आपको काफी सम्मान देंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपको लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। लेखन कार्य में आप काफी रुचि लेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े प्रोग्राम में जुड़ने का अवसर मिलेगा। व्यापारिक सम्बन्धों का अच्छा लाभ उठायेंगे। आय के स्रोत काफी अच्छे रहेंगे।

धनु राशि

अपनी योग्यता पर सन्देह न करें। कार्यक्षेत्र में आपको अपमानित हो सकता है। इसीलिये अपने विचारों को सबसे शेयर न करें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। उधार धन देने से बचना चाहिये। आज सावधान रहें ऑनलाइन कारोबार में नुकसान हो सकता है।

मकर राशि

साल के पहले दिन कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। कला और संगीत में आप काफी रुचि लेंगे। आप सभी काम बेहतरीन तरीके से कर पायेंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

कुंभ राशि

परिवार में शान्ति बनी रहेगी। आप कुछ नया और रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित होंगे। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त आय के लिये कुछ नये स्रोत ढूंढ सकते हैं। पार्टी का आयोजन होगा। व्यवसाय में खर्चे बढ़ेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों को आज पार्टी दे सकते हैं। प्रेमी जन के साथ एकान्त में समय बिता सकते हैं।

मीन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको इस क्षमता का आज लाभ मिलेगा। जॉब में आपके काम की प्रशंसा होगी। यदि आज किसी मीटिंग के लिये जा रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। बॉस आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा करेंगे। धीमे चल रहे निर्माण कार्यों में गति आयेगी।

Twitter _  https://twitter.com/babapost_c

Facebook _ https://www.facebook.com/baba.post.338/

YouTube_सबस्क्राइब करें यूट्यूब चैनल

RELATED ARTICLES

एयरोडायनेमिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार  EV मार्केट में लाएगी सुनामी, रोजाना चार्ज करने का झंझट नहीं, 643 किमी की रेंज

ऑटो : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात इन दिनों हर जगह हो रही है। इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।  अब ये सेक्टर...

Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, SUV लवर्स जानें इसके दमदार फीचर्स के बारे में

Bolero Neo Limited Edition : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। बेहद ही जबरदस्त...

विंडोज 10 को बंद करने वाली है Microsoft, कंपनी ने जारी की डेडलाइन

Microsoft Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में विंडोज 10 (Windows 10) होम और प्रो डाउनलोड की...

Most Popular

एयरोडायनेमिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार  EV मार्केट में लाएगी सुनामी, रोजाना चार्ज करने का झंझट नहीं, 643 किमी की रेंज

ऑटो : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात इन दिनों हर जगह हो रही है। इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।  अब ये सेक्टर...

Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, SUV लवर्स जानें इसके दमदार फीचर्स के बारे में

Bolero Neo Limited Edition : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। बेहद ही जबरदस्त...

विंडोज 10 को बंद करने वाली है Microsoft, कंपनी ने जारी की डेडलाइन

Microsoft Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में विंडोज 10 (Windows 10) होम और प्रो डाउनलोड की...

Jawa 42 का तवांग एडिशन लॉन्च, इसके फीचर्स आपको हैरान कर देंगे, इसलिए भी खास है यह धांसू बाइक

Jawa 42 Tawang Edition: जावा Motorcycles ने अपनी बाइक Jawa 42 के तवांग एडिशन को Launch कर दिया है। यह बाइक स्पोर्ट्स स्ट्राइप ऑलस्टार...