आज का राशिफल 10 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 10 July 2022 Horoscope Today, 10 July 2022 दैनिक राशिफल 10 जुलाई 2022: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी, जानिए कैसा रहेगा रविवार का राशिफल, किनके सितारे बुलंद होंगे, कौन दिक्कत में रहेगा।
मेष राशिफल (Aries) 10 जुलाई 2022
आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। बुखार या सर्दी जुकाम से पीड़ित हो सकते हैं। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। जमीन और सम्पत्ति से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। किसी पर तत्काल भरोसा न करें। (और पढ़ें)
वृषभ राशिफल (Taurus) 10 जुलाई 2022
नौकरी में बदलाव करने के लिये प्रयास कर सकते हैं। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। सभी आवश्यक कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। अपने परिजनों से कई गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा।पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। (और पढ़ें)
मिथुन राशिफल (Gemini) 10 जुलाई 2022
नई जिम्मेदारी मिलने से अन्य कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ऑफिस में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। योग और ध्यान का सहारा लेना उचित होगा। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। बच्चों के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। चालाक लोगों से सावधान रहें। खानपान का ध्यान रखना होगा। (और पढ़ें)
कर्क राशिफल (Cancer) 10 जुलाई 2022
सेहत को लेकर थोड़े परेशानी रहेगी। सरकारी कार्य में रूकावट आ सकती है। आत्मचिंतन करेंगे। अपनी मेहनत और ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग अवश्य करें। दूसरों के भरोसे काम करना उचित नहीं है। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ होगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन लाभ की संभावना है। (और पढ़ें)
सिंह राशिफल (Leo) 10 जुलाई 2022
आज का दिन उलझन में बीतेगा। किसी कार्य को पूरा करने में देर हो सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर आशंकित रहेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ गलत व्यवहार न करें।तेल मसाले वाले भोजन का सेवन न करें। (और पढ़ें)
कन्या राशिफल (Virgo) 10 जुलाई 2022
पूर्व निर्धारित कार्य पूरे होंगे। भौतिक संसाधन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग कहीं पर्यटन के लिये छुट्टी ले सकते हैं। घर की साज-सज्जा में बदलाव कर सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। उधार देने से बचें। आपका सम्मान हो सकता है। आलस्य न करें। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। (और पढ़ें)
तुला राशिफल (Libra) 10 जुलाई 2022
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बच्चों के साथ मौज मस्ती करेंगे। आपकी प्रेरणा से किसी दोस्त का काम पूरा होगा।घर परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिये। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश से आपको लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्यार और उत्साह बना रहेगा। (और पढ़ें)
वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 10 जुलाई 2022
आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक स्थिति सुधरेगी। छात्रों को परीक्षा सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पूर्व में की गई मेहनत का बेहतर फल आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। कुसंगति से दूर रहें। (और पढ़ें )
धनु राशिफल (Sagittarius) 10 जुलाई 2022
कोई आज आपको उलझा सकता है। जरूरी कार्य प्रभावित रहेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। परिवार के लोगों के साथ विवाद होने की संभावना है। संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में तालमेल शानदार रहने वाला है। जोखिम लेने से बचें। (और पढ़ें)
मकर राशिफल (Capricorn) 10 जुलाई 2022
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको शुभ सूचना मिलेगी। वेतन वृद्धि हो सकती है। विदेश में रहने वाले मित्रों से बातचीत होगी। आप उत्साहित रहेंगे। समाज में आपकी छवि बेहतरीन होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएंगे। (और पढ़ें)
कुंभ राशिफल (Aquarius) 10 जुलाई 2022
व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। परिजनों से अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। आज आप एकांत में काफी समय व्यतीत करेंगे। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। मनचाहे व्यंजन का जायका लेंगे। (और पढ़ें)
मीन राशिफल (Pisces) 10 जुलाई 2022
कारोबार में परिवर्तन पर विचार करेंगे।नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने सम्बन्ध मधुर रखें। कड़वी बातें न कहें। शत्रुओं से सावधान रहें। आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र कर सकता है। (और पढ़ें)