आज का राशिफल 11 अप्रैल 2022 Aaj Ka Rashifal 11 April 2022 Horoscope Today, 11 April 2022 आज का लव राशिफल 11 अप्रैल 2022: जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल..
आज का मेष राशिफल (Aries) 11 अप्रैल 2022
मानसिक क्षमता का विकास होगा। सामाजिक गतिविधियों से आप जुड़े रहेंगे। आपको धन कमाने के नये स्रोत मिल सकते हैं। गृह कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। भाई-बहनों से आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। किसी कठिन परिस्थितियों के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। तनाव के अवसर आएंगे।
आज का वृषभ राशिफल (Taurus) 11 अप्रैल 2022
दफ्तर में आपके अधिकार बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। आप सस्ते दाम पर महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चिन्ता दूर होगी। युवाओं को किसी अच्छी जॉब का प्रपोज़ल मिल सकता है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी।
आज का मिथुन राशिफल (Gemini) 11 अप्रैल 2022
विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपकी योग्यता और कार्यशैली की प्रशंसा होगी। किसी भी काम को हल्के में न लें। धन को लेकर परेशानी दूर होगी। दोपहर के बाद लव लाइफ में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिवार के माहौल को लेकर थोड़े अशान्त रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। दफ्तर में जिम्मेदारी मिलेगी।
आज का कर्क राशिफल (Cancer) 11 अप्रैल 2022
धन की कमी रहेगी। किसी जरूरी काम में अधिक खर्च हो सकता है। लवर्स उत्साहित रहेंगे। शाम तक आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक निकल पायेंगे। व्यापारियों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। युवा अपने करियर को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। सेहत संबंधी दिक्कत दूर होगी।
आज का सिंह राशिफल (Leo) 11 अप्रैल 2022
कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। आपके व्यवहार में तल्खी रहेगी। अज्ञात बाधा से कार्य प्रभावित रहेंगे। संवेदनशीलता के कारण आपका किसी की मदद कर सकते हैं। जानकार लोगों की सलाह अवश्य लें। वातावरण में हो रहे बदलाव को लेकर चिन्तित रहेंगे। दूसरों पर निर्भर न रहें।
आज का कन्या राशिफल (Virgo) 11 अप्रैल 2022
बड़े कार्य में सफलता मिल सकती है। मित्र आपका सहयोग करेंगे। दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। विद्यार्थी अपने कैरियर और अध्ययन को लेकर सचेत रहेंगे। घर के रखरखाव में आप विशेष रुचि लेंगे। यात्रा पर जाएंगे। दिनभर व्यस्त रहेंगे। कला क्षेत्र में कार्य करने वालों को नए अवसर मिलेंगे।
अप्रैल में मंगल का कुंभ में होगा गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका असर
आज का तुला राशिफल (Libra) 11 अप्रैल 2022
नौकरी में आपको विशेष सम्मान मिलेगा। साझेदारी में किये गये कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। कर्ज को चुकाने का बेहतरीन समय है। अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। घर में अतिथि आ सकते हैं। किसी मित्र से बहस हो सकती है।
आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 11 अप्रैल 2022
आज नया काम सीख सकते है। दिन सुहावना रहेगा। आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी। रचनात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। जॉब में तबादला होने की सम्भावना है। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा। राजनीतिक लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। छात्रों को मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। लवर्स की साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
आज का धनु राशिफल (Sagittarius) 11 अप्रैल 2022
घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे। अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभायेंगे। नकारात्मकता से दूर रहें। आपके आत्मविश्वास पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। दूसरों के मामलों में बिल्कुल हस्तक्षेप न करें। बच्चों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। गैस और बदहजमी की समस्या होने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य रहेगा।
आज का मकर राशिफल (Capricorn) 11 अप्रैल 2022
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। शेयर मार्केट में निवेश से आपको धन लाभ हो सकता है। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबार में बड़ी डील हो सकतती है।
आज का कुंभ राशिफल (Aquarius) 11 अप्रैल 2022 आपको नुकसान हो सकता है। कुछ दिनों से किसी पहेली में उलझे हैं तो उसका समाधान आपको मिल जायेगा। समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लायें। शरीर में चुस्ती रहेगी। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
आज का मीन राशिफल (Pisces) 11 अप्रैल 2022
शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। किसी के साथ बहस हो सकती है। यात्रा को टालना बेहतर होगा। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। सेहत को लेकर लापरवाही से आपको बचना चाहिये। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। जॉब में सहकर्मियों से समस्या हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।
पढ़ें – साप्ताहिक राशिफल