आज का राशिफल 11 फरवरी 2022 Aaj Ka Rashifal 11 February 2022 Horoscope Today, 11 February 2022: मेष वृषभ, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कष्ट में बीतेगा। किसी की बहस हो सकती है तो किसी को अफसर से डांट सुननी पड़ सकती है। इसके अलावा इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा, जानिए आज शुक्रवार 11 फरवरी का राशिफल..
आज का मेष राशिफल (Aries 11 February 2022)आज अपने विचारों को नियंत्रण में रखें। किसी की बातों को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। बुरे ख्याल आ सकते हैं। छात्रों का दिन पढ़ाई में बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को अफसरों की डांट खानी पड़ सकती है। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022) |
आज का वृषभ राशिफल (Taurus 11 February 2022)किसी के काम में दखल देने का प्रयास न करें, विवाद होने की संभावना है। खानपान को नियंत्रण में रखें, चटोरापन सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। राजनीतिक लोगों को आज फायदा होगा। नए लोगों से रिश्ते बनेंगे। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022) |
आज का मिथुन राशिफल (Gemini 11 February 2022)काफी दिनों से जिस कष्ट से परेशानी का सामना कर रहे थे, उससे आज मुक्ति मिल सकती है। यात्रा करते वक्त सतर्क रहना होगा, कीमती सामानों की सुरक्षा में ढिलाई न करें। आपका दिन आज अच्छा गुजरेगा, धन लाभ हो सकता है। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022) |
आज का कर्क राशिफल (Cancer 11 February 2022)बदली हुई परिस्थिति से सामंजस्य बिठा पाएंगे। आप मकान में परिवर्तन कर सकते हैं। घर के लोगों से कुछ विवाद होने की संभावना है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, कठोरता से किसी को जवाब न दें। आपके रिश्तेदारों के साथ संबंध में सुधार होगा। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022) |
आज का सिंह राशिफल (Leo 11 February 2022)अपने मित्रों से मुलाकात करने जा सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी से बहस होने की संभावना है। कारोबार की स्थिति में बदलाव होने के साथ ही नए सौदे पूरे कर सकते हैं। सामाजिक जीवन में बड़ी खुशी मिलेगी। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022) |
आज का कन्या राशिफल (Virgo 11 February 2022)आपका आज सम्मान किया जा सकता है। बेहद प्रसन्न रहने के साथ ही परिवार को लेकर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रयास सफल रहेंगे। आपका अपने मन पर नियंत्रण रहेगा। किसी की आलोचना न करें। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022) |
आज का तुला राशिफल (Libra 11 February 2022)आज का दिन सार्वजनिक कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आस पड़ोस के लोगों के साथ मधुरता रहेगी। आपका मन नए कार्य को सीखने में लगेगा। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। देर रात तक जागने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022) |
आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio 11 February 2022)अपनी बोली पर नियंत्रण रखें, किसी के साथ पुराना विवाद उभर सकता है। कानूनी मामलों में प्रगति होगी। धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। निवेश के लिए नई योजना की जानकारी मिलेगी। आप किसी काम से रिश्तेदारों के यहां जाने के बारे में सोच सकते हैं। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022) |
आज का धनु राशिफल ( Sagittarius 11 February 2022)आज का दिन दंपत्तियों के लिए अच्छा रहेगा। अपने साथी को घुमाने ले जा सकते हैं। संतान के साथ समय बिताएंगे। बेकार के कार्यों में खुद को न उलझाएं। आज आपका ज्यादा खर्च हो सकता है। मासिक बजट का ध्यान रखना होगा। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022) |
आज का मकर राशिफल (Capricorn 11 February 2022)कोई आपके खिलाफ षडयंत्र कर सकता है। विरोधियों से सावधान रहें, साथ ही गोपनीय चर्चा हर किसी से न करें। शासकीय कार्यों मेें तेजी आएगी। आपकाे किसी से लोन लेना पड़ सकता है। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022) |
आज का कुंभ राशिफल ( Aquarius 11 February 2022)आज आपकी संत, साधु से मुलाकात हो सकती है। प्रभु चर्चा के दौरान आपको गूढ़ रहस्यों का पता चल सकता है। आध्यात्मिकता का प्रभाव ज्यादा रहेगा। व्यवसाय में तेजी आएगी, यात्रा पर जा सकते हैं। अपने मन पर नियंत्रण रखें। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022) |
आज का मीन राशिफल (Pisces 11 February 2022)सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना है। किसी की बात से आपको बुरा लग सकता है। दिनभर किसी न किसी से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022) |