आज का राशिफल 13 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 13 July 2022 Horoscope Today, 13 July 2022 दैनिक राशिफल 13 जुलाई 2022: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, जानिए कैसा रहेगा बुधवार का राशिफल, किनके सितारे बुलंद होंगे, कौन दिक्कत में रहेगा।
मेष राशिफल (Aries) 13 जुलाई 2022
किसी की आर्थिक मदद करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। जोखिम लेने से बचें। मनचाहे भोजन का आनन्द उठायेंगे। मित्रों के साथ पर्यटन के लिए जा सकते हैं। विरोधी आपके आपके प्रति ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं। बच्चों की हरकतों पर नजर रखना चाहिए। धार्मिक आयोजन हो सकता है। (और पढ़ें)
वृषभ राशिफल (Taurus) 13 जुलाई 2022
आज किसी उलझन में फंस सकते हैं। कुसंगति से दूर रहें, हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना पड़ेगा। जीवनसाथी की इच्छाओं और भावनाओं का ध्यान रखें। रिश्तेदारों से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चल रही दिक्कत दूर हो सकती है। (और पढ़ें)
मिथुन राशिफल (Gemini) 13 जुलाई 2022
अनजान लोगों की वजह से काम प्रभावित होने की संभावना है। खरीदी-बिक्री से जुड़े लोगों को लाभ होगा। करियर संबंधी सूचना मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिये विदेश जाना चाह रहे हैं तो उसके लिये हालात आपके पक्ष में हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात हो सकती हैं। कारोबार में आपको जबरदस्त धन लाभ हो सकता है। (और पढ़ें)
कर्क राशिफल (Cancer) 13 जुलाई 2022
प्रेमी एक दूसरे को प्रपोज कर सकते हैं। कारोबार की गति मंद रहेगी। नए काम से लाभ होने की संभावना है। किसी जरूरी काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे।बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। करियर में बदलाव को लेकर गम्भीर हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। खानपान को नियंत्रित रखें। (और पढ़ें)
सिंह राशिफल (Leo) 13 जुलाई 2022
धन कमी हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। जुआ-लाटरी के चक्कर में धन बर्बाद कर सकते हैं। काम का तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है।अपने विचारों को दूसरों के ऊपर न थोपें। बच्चों की जरूरतों को पूरा करेंगे। संपत्ति विवाद हल हो सकते हैं। (और पढ़ें)
कन्या राशिफल (Virgo) 13 जुलाई 2022
ऋण की रकम वापस कर सकते हैं। आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। बेरोजगार लोग नया व्यापार शुरू करने का विचार बनायेंगे। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। अपनी दिनचर्या में सुधार कर सकते हैं। व्यवसायियों को लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सलाह लेना पड़ सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। (और पढ़ें)
तुला राशिफल (Libra) 13 जुलाई 2022
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। नौकरी में आपका प्रदर्शन औसत रहेगा। अति आत्मविश्वास के कारण आपको व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। अपनी गलतियों से सीखें। गुस्से को कंट्रोल करें। (और पढ़ें)
वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 13 जुलाई 2022
अनावश्यक कार्यों में समय न गंवाएं। देर रात तक जागना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। शुभ कार्य हो सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आपके पास समय की काफी उपलब्धता रहेगी। किसी पर अन्धविश्वास न करें। आलोचना से न डरें। (और पढ़ें )
धनु राशिफल (Sagittarius) 13 जुलाई 2022
विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। किसी से अनबन हो सकती है। आपका कार्य सुचारू रहेगा। आप कुछ नया और रचनात्मक करने की योजना बनायेंगे। जीवनसाथी आपको हर मुद्दे पर समर्थन देगा। किसी बड़े प्रभावी व्यक्ति से आपके सम्बन्ध मधुर हो सकते हैं। राजनीतिक चर्चा में शामिल हो सकते हैं। (और पढ़ें)
मकर राशिफल (Capricorn) 13 जुलाई 2022
दफ्तर में अफसरों का दबाव बढ़ सकता है। घर में धन को लेकर तनाव हो सकता है। अपने प्रयासों को किसी से व्यक्त न करें। कुछ समय परिवार के लिये अवश्य निकालें। अधिक काम से तनाव होने की संभावना है। ज्यादा क्रोध न करें। व्यवसाय को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। (और पढ़ें)
कुंभ राशिफल (Aquarius) 13 जुलाई 2022
आपका दिन अच्छा रहेगा। योग व्यायाम से लाभ होगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे। व्यवसायियों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी सलाह से लोग प्रभावित रहेंगे। पुरानी किसी योजना के माध्यम से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। विवादास्पद मामलों में मुक्ति मिल सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। (और पढ़ें)
मीन राशिफल (Pisces) 13 जुलाई 2022
कुटिल प्रवृत्ति के लोगों से सतर्क रहें। कल कारखानों में काम करने वालों को सावधानी रखनी होगी। किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय खबर मिल सकती है। रूके कार्यों को निपटाने के लिये काफी अच्छा समय है। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी को उपहार देंगे। (और पढ़ें)