आज का राशिफल 14 मार्च 2022 Aaj Ka Rashifal 14 March 2022 Horoscope Today, 14 March 2022 आज का लव राशिफल 14 मार्च 2022: पढ़ें सोमवार का राशिफल
आज का राशिफल 14 मार्च Aaj Ka Rashifal 14 March 2022
मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कपड़ा कारोबारियों को अच्छा लाभ होगा। आगामी दिनों को ध्यान में रखकर आप निवेश का प्लान कर सकते हैं। रिश्तेदारों से आपकी चर्चा होगी। नौकरी में आपको सफलता मिलेगी। किसी काम में आप लापरवाही न करें।
वृषभ (Taurus): आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का भरसक प्रयास करेंगे।कारोबार और रोजगार अच्छा चलेगा। पैतृक व्यवसाय में मदद करेंगे। कार्य स्थल पर आपकी आलोचना हो सकती है। तनाव दूर होगा।
Chanakya Niti: इन 3 बातों का हमेशा रखें ध्यान, पति-पत्नी के रिश्ते में कभी नहीं आएगी दरार
मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। तरक्की के अवसर आएंगे। महिलाओं को अपने करियर के बारे में विचार करें। अचल संपत्ति खरीदने के लिए आपका दिन बहुत अच्छा है। लेनदेन में सावधानी रखें। पूर्व की रूकी हुई रकम वापस मिलेगी।
कर्क (Cancer): आज आपके व्यक्तित्व में नए परिवर्तन दिखेगा।कौशल और समझदारी से कार्यों को पूरा कर पाएंगे।कारोबार में आपको अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने पदोन्नति को लेकर चर्चा करेंगे। आज का दिन ठीक रहेगा।
सिंह (Leo): किसी की बात से तनाव होगा। अनजान लोगों से मदद मिलेगी। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। साथ ही आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा
कन्या (Virgo): आपके किसी कार्य से परिवार के लोग खुश रहेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। बैंक-बीमा वालों को सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी डील से लाभ होगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आप सकारात्मक रहेंगे। दिन अच्छा बीतेगा।
तुला (Libra): आज का दिन ठीक रहेगा। कार्यस्थल पर अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। आपके पारिवारिक कारोबार लाभ होगा।जीवन साथी की बात माननी पड़ सकती है। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। मनोरंजन के साधनों पर खर्च करेंगे।
Holi 2022 : होलिका दहन को इन लोगों को नहीं देखना चाहिए, होता है बुरा असर
वृश्चिक (Scorpio): नए स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। छात्रों को शिक्षा के लिए बेहतर मौके मिलेगें। माता-पिता के साथ समय बिता पाएंगे। अज्ञात बाधा से दिक्कत होगी।
धनु (Sagittarius): खुद पर भरोसा रखें। कारोबार भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। आप अपनी जिम्मेदारी आसानी से पूरे करेंगे। घरेलू सामान की खरीदारी करेंगे। युवा वर्ग को कैरियर संबंधी लाभ मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
मकर (Capricorn): भाग्य का साथ मिलेगा। ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग में लाभ होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों में कमी का प्रयास करेंगे। भारी मशीनरी से जुड़े कार्यों को सावधानी से करें। जोखिम न लें।
कुंभ (Aquarius): आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। किसी समस्या के दूर होने से मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। आपकी सोच बदल सकती है। आमदनी बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। लेनदेन में सावधानी बरतें। कैरियर में सफलता मिलेगी।
मीन (Pisces): नए कार्य में मन लगेगा। अपने साहस के बल पर आपको कामयाबी मिलेगी। धन लाभ होगा। किस्मत का साथ रहेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। पुरानी बातों से विवाद हो सकता है। किसी को सलाह न दें।