आज का राशिफल 15 मई 2022 Aaj Ka Rashifal 15 May 2022 Horoscope Today, 15 May 2022 दैनिक राशिफल 15 मई 2022: आज वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, जानिए कैसा रहेगा रविवार का राशिफल..
आज का मेष राशिफल (Aries) 15 मई 2022
आज पारिवारिक जरूरतों में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। कारोबार में आपको बड़ा लाभ होगा। लाइफ पार्टनर के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। आपकी कठिन परिस्थितियों का मुकाबला कर पाएंगे। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। अनजान लोगों से सतर्क रहें।
आज का वृषभ राशिफल (Taurus) 15 मई 2022
नए काम को शुरू करने में जल्दबाजी न करें। लोन संबंधी मामले सुलझेंगे। दफ्तर में अफसरों से मुलाकात होगी। कोई आपकी आलोचना कर सकतेहैं। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। आप योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्य करेंगे। परिवार के लोगों का समर्थन मिल सकता है। संबंधों में मजबूती आएगी।
Jupiter Transit 2022 : गुरु का राशि परिवर्तन, इन पांच राशियों के लिए रहेगा शुभ, यह उपाय करें
आज का मिथुन राशिफल (Gemini) 15 मई 2022
संतान की गलती से आप नाराज हो सकते हैं। तनाव रहेगा। धन संबंधी दिक्कतों का सामना कर सकते हैं। परिवार के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। बुजुर्गों का ध्यान रखें। काम में आपका मन नहीं लगेगा। छात्रों को पढ़ाई करने में दिक्कत होगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।
आज का कर्क राशिफल (Cancer) 15 मई 2022
नौकरी में परिवर्तन करने से आपको बचना चाहिये। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लापरवाही के कारण काम बिगड़ सकते हैं। किसी के मजाक में कही बातों पर ध्यान न दें। मित्रों का साथ मिलेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। सम्पत्ति विवाद होने की आशंका है। छात्रों को सफलता मिलेगी।
आज का सिंह राशिफल (Leo) 15 मई 2022
कारोबार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नया कौशल सीख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नया प्रयोग कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।अनुसंधान में आप रुचि लेंगे। आपके जीवन पर जीवनसाथी का काफी प्रभाव रहेगा। पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। खानपान को लेकर लापरवाही न करें।
आज का कन्या राशिफल (Virgo) 15 मई 2022
सेहत बिगड़ सकती है। अधिक खर्च होगा। रूकी हुई रकम आपको मिल सकती है। व्यापार में आमदनी बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। लोग आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। उकसाने वाले लोगों से दूर रहें। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें।
Sun Transit in Taurus 2022: सूर्य की चाल बदलते ही इन 7 राशियों को मिलेगा गोल्डन चांस
आज का तुला राशिफल (Libra) 15 मई 2022
नए लोगों से मुलाकातहोगी। पुराने अनुभवों की सीख आज काम आयेगी। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। युवा वर्ग के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। दूसरों से आपको सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलने से काफी प्रसन्न रहेंगे। शारीरिक दर्द से प्रभावित रहेंगे।
आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 15 मई 2022
आपको जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। अपने धन का दुरुपयोग न करें। आपके मन में अजीबोगरीब विचार जन्म ले सकते हैं। यात्रा काफी तनावभरी हो सकती है। नकारात्मकता से दूर रहें। काम नहीं होने से तनाव में आ सकते हैं। सार्वजनिक स्थलों पर निजी चर्चा न करें।
आज का धनु राशिफल (Sagittarius) 15 मई 2022
आज सत्संग में मन लगेगा। संपत्ति विवाद दूर हो सकते हैं। शादी में आ रही बाधा दूर होगी। अपने परिवार को समय देंगे। कोई मित्र आपको उलझाने की कोशिश कर सकता है। आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। राजनीतिक विवादों का निपटारा हो सकता है। व्यापार में साझेदारी होगी।
आज का मकर राशिफल (Capricorn) 15 मई 2022
अनजान लोगों की वजह से नुकसान होगा। यात्रा करते समय सावधान रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होगी। नया काम मिल सकता है। आपकी सोच काफी सकारात्मक रहेगी। किसी से अनबन हो सकती है।
आज का कुंभ राशिफल (Aquarius) 15 मई 2022
अधिक काम से थकान महसूस करेंगे। विवाह से जुड़ी अड़चन दूर होगी। तेज गर्मी में घर से बाहर न निकलें। कारोबार में आपको नया प्रयोग करने से बचना चाहिये। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिये। फील्ड में नए अवसर मिल सकते हैं। गलत आदतों के चलते सेहत बिगड़ सकती है।
आज का मीन राशिफल (Pisces) 15 मई 2022
किसी से अपशब्द न कहें। विवाद होने की आशंका है। अपनी गलती किसी दूसरे पर न थोपें। खानपान की गुणवत्ता का ध्यान रखें। कुछ गुप्त बातें खुलकर सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिये व्यायाम अवश्य करें। पेट दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।
पढ़ें – साप्ताहिक राशिफल