आज का राशिफल 16 जनवरी 2022, Aaj Ka Rashifal 16 January 2022: आज रविवार को किन जातकों पर भगवान सूर्यदेव की कृपा रहेगी। जानिए अपने राशिफल के बारे में-
मेष राशि (Aries)
आज आपकी किसी रिश्तेदार के साथ बहस हो सकती है। विवाद गहराने की संभावना है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी कार्यवश यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी निभाएंगे। मनचाहे व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे। सेहत का ध्यान रखें। (हेल्थ राशिफल)
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपको पूर्व से चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिल सकती है। बुजुर्गों के अनुभवों से आपके कार्य पूरे होंगे। दंपत्तियों के बीच कुछ उलझन होने की संभावना है। संतान पक्ष की सफलता से आप गौरवान्वित महसूस करेंगे। सेहत को लेकर चिंता बढ़ेगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। (हेल्थ राशिफल)
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपको किसी कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। मित्रों से मुलाकात होने के दौरान बेहद खुश रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आपकी बड़ी परेशानी दूर होने की संभावना है। अज्ञात बाधा के चलते आपके कई कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार की मंदी दूर हो सकती है।(हेल्थ राशिफल)
कर्क राशि (Cancer)
पूर्व के लेनदेन में गड़बड़ी को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपका मन आज किसी कार्य में नहीं लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग लेने का प्रयास करें। छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहद ज्यादा मेहनत करनी होगी। युवाओं को नौकरी की सूचना मिल सकती है। कार्यस्थल पर अफसरों से मुलाकात हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। (हेल्थ राशिफल)
सिंह राशि (Leo)
विरोधियों पर आज आप हावी हो सकते हैं। किसी की गलत बातों पर हामी न भरें। आपकी दिनचर्या प्रभावित रहेगी। निवेश करने के लिए आपके समक्ष प्रस्ताव आ सकते हैं। मित्रों के साथ बैठक के दौरान नशापान पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। किसी को अपशब्द न करें। बुजुर्गों को सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। (हेल्थ राशिफल)
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन परिवार के साथ मौजमस्ती में बीतेगा। छुट्टी का आनंद ले सकते हैं। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में शामिल होने का माैका मिलेगा। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। आपको पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कामकाजी लोगों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। निजी दफ्तरों में काम करने वालों की किसी से बहस हो सकती है। (हेल्थ राशिफल)
तुला राशि (Libra)
आज आप काफी खुश रहेंगे। जिस कार्य के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें कामयाबी मिलेगी। मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। दिन बेहद खुशनुमा साबित होगा। आपकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपकी परिवार के लोगों के साथ मधुरता रहेगी। जोश के साथ कार्य को अंजाम देंगे। (हेल्थ राशिफल)
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन बेहद उत्साहजनक रहेगा। आपको रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। किसी मित्र के साथ बहस हो सकती है। क्रोधित न हों। ब्लडप्रेशर, शुगर की शिकायत हो सकती है। चिकित्सकों से परामर्श जरूर करें। आज आकस्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। शत्रुओं के चलते आपको क्षति होने की आशंका है। (हेल्थ राशिफल)
धनु राशि (Sagittarius)
अनजान लोगों के सामने घर-परिवार से जुड़ी बातें न करें। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। इलाज में ज्यादा खर्च होने की संभावना है। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। निवेश सावधानी से करें। आपकी कीमती वस्तु गुम हो सकती है। आज किसी बात को लेकर मानसिक चिंता रहेगी। (हेल्थ राशिफल)
मकर राशि (Capricorn)
सामाजिक कार्यों में आप सहयोग देंगे। किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करने का प्रयास करेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। किसी काम में दखल न दें। आपको धन संबंधी दिक्कतों से मुक्ति मिल सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। (हेल्थ राशिफल)
कुंभ राशि (Aquarius)
अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करें। किसी की बातों में न आएं। जरूरी कार्यों में खर्च करना पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। उधार लेने से बचें। कारोबारियों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रभु की सेवा करेंगे। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलने की संभावना है। (हेल्थ राशिफल)
मीन राशि (Pisces)
आपके कौशल से किसी मित्र के कार्य की सिद्धि होगी। आपको पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। आज का दिन ठीक रहेगा। किसी मित्र के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। सुख के साधनों में खर्च कर सकते हैं। दंपत्ति घूमने का प्लान बनाएंगे। (हेल्थ राशिफल)
आज का राशिफल 16 जनवरी 2022, Aaj Ka Rashifal 16 January 2022, आज का सभी राशियों का राशिफल, Horoscope Aaj Ka Rashifal, मेष, वृषभ, सिंह वृश्चिक, कुंभ
Twitter _ https://twitter.com/babapost_c
Facebook _ https://www.facebook.com/baba.post.338/
YouTube_सबस्क्राइब करें यूट्यूब चैनल