आज का राशिफल 17 मई 2022 Aaj Ka Rashifal 17 May 2022 Horoscope Today, 17 May 2022 दैनिक राशिफल 17 मई 2022: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, जानिए कैसा रहेगा मंगलवार का राशिफल..
आज का मेष राशिफल (Aries) 17 मई 2022
स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना चाहिये। खर्चीले होने के कारण आपके आवश्यक कार्य लम्बित हो सकते हैं। हालांकि आज आपको काफी विचारवान होने की आवश्यकता है। नये कामों की शुरुआत न करें।
आज का वृषभ राशिफल (Taurus) 17 मई 2022
आज का दिन काफी अच्छा है। घर में स्वादिष्ट डिनर का आनन्द उठायेंगे। ऑफिस में आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। पुराने लोन को आज चुकता कर सकते हैं। मित्रों के साथ देश-दुनिया की चर्चा करेंगे। आमदनी के नये स्रोत प्राप्त होंगे।
Jupiter Transit 2022 : गुरु का राशि परिवर्तन, इन पांच राशियों के लिए रहेगा शुभ, यह उपाय करें
आज का मिथुन राशिफल (Gemini) 17 मई 2022
घर के जरूरी कार्यों में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी क्षमताओं व योग्यता की लोग प्रशंसा करेंगे। ऑनलाइन कारोबार करने वाले लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
आज का कर्क राशिफल (Cancer) 17 मई 2022
किसी रिश्तेदार से वैचारिक मनमुटाव हो सकता है। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों में आपको पड़ने से बचना चाहिये। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और समर्पण की भावना रहेगी। घरेलू समस्या के चलते दिक्कत में रहेंगे।
आज का सिंह राशिफल (Leo) 17 मई 2022
मेहनत के बाद धन लाभ होगा। व्यवसाय में आपके सम्बन्धों में सुधार आयेगा। विरोधियों से आपकी सीधी टक्कर हो सकती है। वकालत के पेशे से जुड़े जातकों का समाज में नाम होगा। भविष्य के प्रति थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।
आज का कन्या राशिफल (Virgo) 17 मई 2022
करियर में कुछ बदलाव करने का विचार बनायेंगे। नया मकान लेने का सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध मधुर बनाकर रखें। कारोबार में आपको शानदार परिणाम मिल सकता है। आपकी क्षमताओं में लोगों को भरोसा होगा।
Sun Transit in Taurus 2022: सूर्य की चाल बदलते ही इन 7 राशियों को मिलेगा गोल्डन चांस
आज का तुला राशिफल (Libra) 17 मई 2022
किसी के साथ अनबन हो सकती है। आपको निडर होकर अपना काम करना चाहिये। व्यापार कर रहे लोगों को लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। तनाव दूर होगा।
आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 17 मई 2022
आपको प्रोत्साहन मिलेगा। वैवाहिक सम्बन्ध मधुर व मजबूत रहेंगे। छात्र उच्च शिक्षा के लिये विदेश जा सकते हैं। आप व्यापार में लाभ बढ़ाने के तरीकों पर काम करेंगे। कारोबार में हुये नुकसान की भरपाई कर लेंगे।
आज का धनु राशिफल (Sagittarius) 17 मई 2022
व्यवसाय में लेनदेन संबंधी कुछ अड़चने आ सकती हैं। यात्राओं को टालना फिलहाल आपके लिये हितकर होगा। किसी से भी अपनी गुप्त बातें शेयर न करें। छात्रों को लाभ होगा।
आज का मकर राशिफल (Capricorn) 17 मई 2022
आज लोग सराहना करेंगे। टेक्सटाइल के कारोबार से जुड़े लोगों का व्यापार बढ़ेगा। बुद्धिमान लोगों की संगत में रहेंगे। व्यापार में सूझबूझ के साथ आप निर्णय लेंगे। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
आज का कुंभ राशिफल (Aquarius) 17 मई 2022
नौकरी में पदोन्नति होगी। अफसरों से मुलाकात लाभकारी हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। लोग अपनी बातें मनवाने का दबाव डाल सकते हैं। वाहन खऱीद सकते हैं।
आज का मीन राशिफल (Pisces) 17 मई 2022
किसी जिम्मेदारी को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। घर का माहौल बहुत ही शान्तिपूर्ण रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें।