आज का राशिफल 18 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 18 July 2022 Horoscope Today, 18 July 2022 दैनिक राशिफल 18 जुलाई 2022: आज श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी, जानिए कैसा रहेगा सोमवार का राशिफल..
मेष राशिफल (Aries) 18 जुलाई 2022
आज का दिन अच्छा बीतेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आर्थिक लाभ होगा। रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। (और पढ़ें)
वृषभ राशिफल (Taurus) 18 जुलाई 2022
किसी से विवाद होगा। दिनचर्या में परिवर्तन होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। धन हानि हो सकती है। जोखिम वाले कार्य न करें। लाइफ पार्टनर से बहस की संभावना है। (और पढ़ें)
मिथुन राशिफल (Gemini) 18 जुलाई 2022
दफ्तर में आज खुशखबरी मिलेगी। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। खर्च पर नियंत्रण रखें। (और पढ़ें)
कर्क राशिफल (Cancer) 18 जुलाई 2022
गलत संगति से धन हानि होगी। व्यर्थ के कार्य में समय नष्ट कर सकते हैं। यात्रा शुभ रहेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं। (और पढ़ें)
सिंह राशिफल (Leo) 18 जुलाई 2022
क्रोध से हानि होगी। रूका हुआ धन फिलहाल प्राप्त नहीं होगा। नए काम की शुरूआत करेंगे। खानपान में लापरवाही न करें। पेट दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों को पूरा करेंगे। जोखिम न लें। (और पढ़ें)
कन्या राशिफल (Virgo) 18 जुलाई 2022
मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपका पैतृक विवाद गहरा सकता है। भाई बंधुओं के साथ यात्रा पर जाएंगे। पूजापाठ में मन लगेगा। (और पढ़ें)
तुला राशिफल (Libra) 18 जुलाई 2022
अधिक काम से थकान हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपका कार्य आगे बढ़ेगा। जरूरी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। धन लाभ होगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। तनाव दूर होगा। (और पढ़ें)
वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 18 जुलाई 2022
वाहन चलाते समय सावधान रहें। आपकी संपत्ति स्थिर रहेगी। आपको कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। मानसिक रूप से चल रही दिक्कतें दूर होने की संभावना है। कुसंगति से दूर रहें। (और पढ़ें )
धनु राशिफल (Sagittarius) 18 जुलाई 2022
देर रात तक न जागें। आज का दिन उलझन भरा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मंदिर देवालय दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपको नशापान, लाटरी आदि व्यसनों से दूर रहना चाहिए। (और पढ़ें)
मकर राशिफल (Capricorn) 18 जुलाई 2022
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में उन्नति होगी। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। विशेषज्ञ शिक्षकों से विद्यार्थियों को मदद मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात सार्थक रहेगी। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। (और पढ़ें)
कुंभ राशिफल (Aquarius) 18 जुलाई 2022
तकनीकी क्षेत्र मजबूत रहेगा। खुशखबरी मिलने की संभावना है। सत्संग में मन लगेगा। लवर्स आज प्रपोज कर सकते हैं। आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। (और पढ़ें)
मीन राशिफल (Pisces) 18 जुलाई 2022
अनजान लोगों से सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। बुजुर्गों की सलाह माने। सेहत सामान्य रहेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। सोशल मीडिया में समय बिताएंगे। (और पढ़ें)