आज का राशिफल 2 फरवरी 2022 Aaj Ka Rashifal 2 February 2022 Horoscope Today, 1 February 2022: आज इन 6 राशियों पर भगवान गणेश जी की कृपा होगी। कार्यस्थल पर लाभ होने की संभावना है। कुछ जातकों को उनके मित्रों से मदद मिलेगी। धन संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। छात्रों को लाभ हो सकता है। वहीं चार राशि के जातकों को सावधान रहना होगा..
मेष (Aries 2 Febraury 2022)
मेष राशि के जातकों को आज अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी अज्ञात बाधा के चलते इनके कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहेंगे। संतान पक्ष की दिक्कतों के कारण परेशान हो सकते हैं। बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर ही घर से निकले। दफ्तर में किसी से मनमुटाव होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
वृष (Taurus 2 Febraury 2022)
आपका मन आज भटकेगा। मन में बुरे विचार आते रहेंगे। अनजाना भय आपकी दिनचर्या को प्रभावित करेगा। कारोबारियों को आज सावधानी से लेनदेने करने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलने की उम्मीद है। दाम्पत्य जीवन में सुखद पल आएंगे। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
मिथुन (Gemini 2 Febraury 2022)
आज अपने दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे, मौज मस्ती का दौर चलेगा। आज ज्यादा खर्च होने से आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। घरेलू परेशानियों से निजात मिलने की संभावना है। अपने बच्चों के सवालों को सुलझाएंगे। आध्यात्मिकता की ओर मन लगेगा। प्रभु की आराधना से मानसिक शांति मिलेगी। उधार की रकम वापस मिलने से आपकी आर्थिक समस्या का हल निकलेगा। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
कर्क (Cancer 2 Febraury 2022)
आज महिला वर्ग को सतर्क रहना होगा। किसी कुटिल व्यक्ति के चलते आप आलोचना का शिकार हो सकते हैं। दूसरों को आपके प्रति कोई भड़का सकता है। आपके शांत रहने का प्रयास करना चाहिए। समय के साथ सभी लोग आपके महत्व को समझेंगे। बेकार किसी से उलझने से कुछ भी लाभ नहीं होगा। व्यवसाय में नए सौदे पूरे कर सकते हैं । (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
सिंह (Leo 2 Febraury 2022)
आज आपकी मुलाकात स्कूली जीवन के मित्रों से हो सकती है। समय पर अपने कार्य पूरे करने का प्रयास करेंगे। भारी सामान के विक्रेताओं के आज बड़े सौदे पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में कुछ रुकावट आने की आशंका है। अपने कागजात तैयार रखें। वाहन या घरेलू जरूरत के सामान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके कार्य फलित होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करें। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
कन्या (Virgo 2 Febraury 2022)
आज किसी की बात से असहज हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। मंदिर दर्शन या पास के धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय को किसी के भरोसे न छोड़ें। फोन पर अनजानी कॉल से आपको दिक्कत हो सकती है। आज खर्च ज्यादा होगा। निर्धारित समय पर आप अपने काम पूरे करने का प्रयास करेंगे। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
तुला (Libra 2 Febraury 2022)
दफ्तर में अफसरों से आपको अच्छी मिल सकती है। आपकी जीवनसाथी के साथ खूब जमेगी। भाई बहनों से काफी दिनों के बाद मुलाकात हो सकती है। जो लोग विदेशों में रहते हैं उन्हें नौकरी के बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए जमकर मेहनत करनी होगी। अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में आलस्य न करें। समाज की ओर से आज आपका सम्मान किया जा सकता है। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
वृश्चिक (Scorpio 2 Febraury 2022)
पूर्व निर्धारित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज सार्वजनिक जगह पर आपकी किसी से अनबन होने की संभावना है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा मारपीट तक की नौबत आ सकती है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति में आपको हिस्सा मिलने की संभावना है। शाम के समय आपको कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। युवाओं को काम्पीटिशन परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
धनु ( Sagittarius 2 Febraury 2022)
आज किसी मित्र के साथ आपकी राजनीतिक मुद्दों को लेकर बहस हो सकती है। किसी संकट से घिर सकते हैं, हालांकि आप अपने कौशल से दिक्कतों से निजात पा लेंगे। आपकी मुलाकात किसी आकर्षक महिला के साथ हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा, किसी को प्यार करने लगेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
मकर (Capricorn 2 Febraury 2022)
आज आपका लकी डे रहेगा। लाइफ पार्टनर से आपको अच्छी खबर मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति से उलझ सकते हैं। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए पूरे उपाय करें। कोर्ट में काफी दिनों से चल रहे मामले का आज निपटारा हो सकता है। मित्रों के साथ आज का दिन इंजाय करेंगे। दफ्तर में सहयोगियों की मदद से आपके कार्य पूरे होंगे। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
कुम्भ ( Aquarius 2 Febraury 2022)
सामाजिक या धार्मिक जिम्मेदारी के चलते आज आप थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए लापरवाही न करें। अपने खानपान को काबू में रखें। बेकार के कार्यों में समय नष्ट करने के बजाए नई विधा सीखने का प्रयास करें। आज रिश्तेदारों के यहां से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आप कल्पनाजगत में विचरण करेंगे। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
मीन (Pisces 2 Febraury 2022)
आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। आज अकारण ही किसी को उपहार दे सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको नए प्रोजेक्ट काम करने की सूचना मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का लेटर मिल सकता है। व्यवसाय की गति मंद रहेगी। वाहन बिगड़ने के चलते आपके जरूरी कार्य प्रभावित रहेंगे। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)