आज का राशिफल 20 अप्रैल 2022 Aaj Ka Rashifal 20 April 2022 Horoscope Today, 20 April 2022 आज का लव राशिफल 20 अप्रैल 2022: जानिए कैसा रहेगा बुधवार का राशिफल..
आज का मेष राशिफल (Aries) 20 अप्रैल 2022
आज का दिन सामान्य रहेगा। समाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।अदालती मामलों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। प्रशासन और सरकारी कार्यों में लापरवाही न करें। घर में अप्रसन्नता और अशान्ति का माहौल रहेगा। किसी से ज्यादा अपेक्षा न करें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।
आज का वृषभ राशिफल (Taurus) 20 अप्रैल 2022
आज का दिन अच्छा बीतेगा। विवादों से दूर रहें। मेहनत के बाद भी परिणाम नहीं मिलने से कुछ चिंतित हो सकते हैं। धन के मामले में आपकी स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। अपने खानपान और जीवनशैली को सन्तुलित रखें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
आज का मिथुन राशिफल (Gemini) 20 अप्रैल 2022
ज्यादा काम से थकान महसूस करेंगे। गर्मियों के चलते सेहत का ध्यान रखें। अपने काम को बेहतरीन तरीके से करने का प्रयास करें। परिवार में आपसी संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को आसानी होगी। मनोरंजन के साधनों पर व्यय कर सकते हैं।
आज का कर्क राशिफल (Cancer) 20 अप्रैल 2022
कोई आपका मजाक उड़ा सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप दूसरों की मदद करने में तत्पर रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं। सेहत संबंधी दिक्कतों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श जरूर लें।
आज का सिंह राशिफल (Leo) 20 अप्रैल 2022
घरेलू कार्यों में व्यस्त रहें। मांगलिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। व्यवहार में चिड़चिड़ापन रहेगा।किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। अपनी निजी समस्याओं की चर्चा सार्वजनिक जगहों पर न करें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। लवर्स घूमने जाएंगे।
आज का कन्या राशिफल (Virgo) 20 अप्रैल 2022
कारोबारी लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। व्यवसाय में अचानक आये उतार-चढ़ाव आपके लिये बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे। महत्वपूर्ण कारोबारी डील करते समय दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। संपत्ति विवाद हल होंगे। सेहत ठीक रहेगी।
अप्रैल में मंगल का कुंभ में होगा गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका असर
आज का तुला राशिफल (Libra) 20 अप्रैल 2022
जरूरी फैसले सावधानी से करें।धन के मामले में जोखिम न लें। नए कार्य को उत्साह के साथ करेंगे। अपने काम को लेकर बेपरवाह न रहें। अकारण क्रोध आने के कारण आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। कुसंगति से दूर रहें।
आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 20 अप्रैल 2022
रिश्तेदारों का आगमन होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अनुकूल रहने वाली है। अपने लोगों के प्रति विश्वास रखें। किसी जटिल निर्णय को लेने से आपको बचना चाहिये। निजी रिश्तों में सन्तुलन बनाकर रखें। नौकरी परिवर्तन पर विचार करेंगे।
आज का धनु राशिफल (Sagittarius) 20 अप्रैल 2022
गलत कार्यों से दूर रहें। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। आज आप किसी समस्या को लेकर दोस्तों की सहायता ले सकते हैं। दैनिक खर्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। परिस्थितियों के सामने स्वयं को शान्त रखने का प्रयास करें। पेटदर्द से पीड़ित हो सकते हैं।
आज का मकर राशिफल (Capricorn) 20 अप्रैल 2022
तनाव दूर होगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। कारोबार आज शुरू कर सकते हैं। गृहस्थ सुख का भरपूर आनन्द लेंगे। आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं। छात्रों को शिक्षा में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अनर्गल प्रवृत्तियों से दूरी बनाकर रखें। विरोधियों के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आज का कुंभ राशिफल (Aquarius) 20 अप्रैल 2022
परिवार के बुजुर्गों से सलाह लेकर कार्य करें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। योजनाओं को पूरा करने में लापरवाही न करें।पूर्व के अनुभवों का लाभ आपको कार्यों में मिलेगा। अनजाने सम्बन्धी और रिश्तेदारों से आज जान-पहचान हो सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।
आज का मीन राशिफल (Pisces) 20 अप्रैल 2022
सत्संग में शामिल हो सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। भविष्य की चिंता सता सकती है। किसी से क्रोध में बात न करें।स्थ कर्मचारियों से आपको परेशानी हो सकती है। राजनीतिक लोगों को लाभ होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
पढ़ें – साप्ताहिक राशिफल