आज का राशिफल 23 अप्रैल 2022 Aaj Ka Rashifal 23 April 2022 Horoscope Today, 23 April 2022 आज का लव राशिफल 23 अप्रैल 2022: जानिए कैसा रहेगा शनिवार का राशिफल..
आज का मेष राशिफल (Aries) 23 अप्रैल 2022
कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपकी मुलाकात अफसरों से होगी।सकारात्मक रहेंगे। नव दम्पति आज फैमिली प्लानिंग भी कर सकते हैं। वर्तमान परिस्थितियों के बीच आपके कार्य लोगों के लिये प्रेरणा बनेंगे। सभी कार्य आपकी योजना अनुसार ही होंगे। तनाव दूर होगा।
आज का वृषभ राशिफल (Taurus) 23 अप्रैल 2022
अनैतिक कार्यों से आपको दूरी बनानी चाहिये। परोपकार के कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से आप जिस समस्या से परेशान थे उससे आपको राहत मिलेगी। अपने कौशल का सार्थक उपयोग करेंगे। अदालती मामलों में सफलता मिल सकती है।
आज का मिथुन राशिफल (Gemini) 23 अप्रैल 2022
पुराने रूके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। पुराना मुद्दा दोबारा उभरने से दबाव में आ सकते हैं। आपका व्यवहार आपसी सम्बन्धों पर प्रभाव डालेगा। अपने खानपान को संयमित रखें। आपको आज आराम ज्यादा करना चाहिये। स्वाध्याय में मन लगेगा।
आज का कर्क राशिफल (Cancer) 23 अप्रैल 2022
ऑफिस में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। दफ्तर में आपकी छवि सुधरेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको मिलेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिलेंगे।
आज का सिंह राशिफल (Leo) 23 अप्रैल 2022
किसी की आपको मदद करनी पड़ेगी। युवा लोगों को अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। अपने मन को शान्त रखें। आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। व्यस्तता के चलते कुछ आवश्यक कार्य बाधित होंगे। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। तनाव न लें।
आज का कन्या राशिफल (Virgo) 23 अप्रैल 2022
धूप में बाहर निकलने से बचें। मौसमी बीमारियों के प्रति गम्भीरता रखें। तनाव से बचने के लिये मधुर संगीत का आनन्द ले सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर घर में तनाव हो सकता है। विदेश यात्रा को लेकर असमंजस में रहेंगे। दिनचर्या काफी अवयवस्थित रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
अप्रैल में मंगल का कुंभ में होगा गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका असर
आज का तुला राशिफल (Libra) 23 अप्रैल 2022
दफ्तर में धैर्य और शान्ति से काम करना चाहिये। थकान की वजह से कमजोरी हो सकती है। प्राणायाम जैसे अनुलोम विलोम और कपालभाति अवश्य करें। घर के बुजुर्गों की अवहेलना न करें। विवाह आदि कार्यक्रम बाधित हो सकते हैं। संबंधियों से किसी जरूरी विषय पर चर्चा कर सकते हैं।
आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 23 अप्रैल 2022
आप कठिन कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। आर्थिक परेशानियाँ काफी हद तक दूर हो जायेंगी। बुद्धिमान लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। छोटी दूरी की यात्रा के लिये दिन अच्छा है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
आज का धनु राशिफल (Sagittarius) 23 अप्रैल 2022
तनाव दूर होगा। किसी की बात का बुरा लग सकता है। दूसरों की कमियों के बजाय स्वयं पर ध्यान दें। घर के सदस्यों के बीच तालमेल कुछ कम रहेगा। ऑफिस में आपके सुझावों को काफी उपयुक्त माना जायेगा। लोगों के बीच आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे। पढ़ाई में किसी बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
आज का मकर राशिफल (Capricorn) 23 अप्रैल 2022
शान्ति और धैर्य के साथ अपने काम करें। कार्यक्षेत्र में नये लोगों से आपका सम्पर्क हो सकता है। आप आज काफी अनुशासित होकर घर के सभी लोगों का ध्यान रखेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। लम्बित मामलों को आज पूरा कर लेंगे। दिनचर्या में बदलाव करेंगे।
आज का कुंभ राशिफल (Aquarius) 23 अप्रैल 2022
अपनी बात किसी को मानने के लिए मजबूर न करें। साथ काम करने वाले कर्मचारियों से मनमुटाव हो सकता है। बिना विचार किये आप बड़े आर्थिक सौदे न करें। घर की मशीनरी में कुछ रुकावट हो सकती है। समय के अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लायें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी।
आज का मीन राशिफल (Pisces) 23 अप्रैल 2022
धन संपत्ति के मामले सुलझेंग। पारिवारिक मामलों से काफी जुड़े हुये रहेंगे। आज आप दबाव में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने सहयोगियों को काफी सन्तुष्ट भी रखेंगे। नया करियर शुरू करने वाले लोगों को काफी कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
पढ़ें – साप्ताहिक राशिफल