आज का राशिफल 23 अगस्त 2022 Aaj Ka Rashifal 23 August 2022 Horoscope Today, 23 August 2022 दैनिक राशिफल 23 अगस्त 2022: जानें आज का राशिफल (Dainik Rashifal)
मेष राशिफल (Aries) 23 अगस्त 2022
नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यकुशलता की लोग सराहना करेंगे। सकारात्मक रहेंगे, उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक खर्च को लेकर बजट का ध्यान रखें। साथ काम करन वाले आपके खिलाफ बात कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों की मदद मिलेगी। (और पढ़ें)
वृषभ राशिफल (Taurus) 23 अगस्त 2022
राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी से कार्य करना चाहिये। कर्ज चुकाने के लिये दिन काफी अच्छा है। गाड़ियों का इस्तेमाल लापरवाही पूर्वक न करें। जीवनसाथी की सलाह से लाभ होगा। परिश्रम में कमी न करें। कारोबार को लेकर फैसले सावधानी से लें। जल्दबाज़ी से हानि होगी। (और पढ़ें)
मिथुन राशिफल (Gemini) 23 अगस्त 2022
पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। धार्मिक साहित्य का अध्ययन करेंगे। मनपसंद कार्यों को करने का मौका मिलेगा। पढ़ाई में आपका मन लगेगा। करियर को लेकर मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। आपका मन सकारात्मक रहेगा। दफ्तर के कार्यों को लेकर परेशान हो सकते हैं। (और पढ़ें)
कर्क राशिफल (Cancer) 23 अगस्त 2022
जरूरी यात्रा में आ रही समस्या दूर होगी। परिवार में कलह का माहौल हो सकता है। दफ्तर में किसी से विवाद होने की संभावना है। खरीदारी कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोगियों को सेहत काे लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए।कोई आपकी आलोचना कर सकता है। सार्वजनिक जगह पर बहसबाजी करने से बचें। (और पढ़ें)
सिंह राशिफल (Leo) 23 अगस्त 2022
व्यस्त रहेंगे। आर्थिक लाभ होने से धन संकट दूर होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को कामयाबी मिलेगी। व्यवसाय में नया प्रयोग करने का प्रयास करेंगे। गोपनीय बातों को हर किसी से साझा करने से बचें। सामाजिक प्रतिष्ठा में बुरा असर पड़ सकता है। (और पढ़ें)
कन्या राशिफल (Virgo) 23 अगस्त 2022
आपकी सेहत ठीक रहेगी। मित्रों से मुलाकात से लाभ होगा। रिश्तेदारों के साथ हर्षोल्लास में समय व्यतीत होगा। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखा सकते हैं। आमदनी बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। परीक्षा परिणाम से छात्र खुश रहेंगे। (और पढ़ें)
तुला राशिफल (Libra) 23 अगस्त 2022
किसी के काम पर टीका टिप्पणी न करें। आपको जायकेदार भोजन का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। बच्चों पर नजर रखें।साथ काम करने से बड़ी समस्या दूर होगी।जीवनसाथी के साथ मधुरता का भाव रहेगा।। किसी मित्र के साथ घूमने जाएंगे। (और पढ़ें)
वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 23 अगस्त 2022
पारिवारिक कलह से दिक्कत में रहेंगे। मित्रों से मतभेद उत्पन्न होने की सम्भावना है। अजनबियों पर भरोसा न करें। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। आपका मन नए काम में लगेगा। व्यर्थ के काम में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। बच्चों से से अपना व्यवहार अच्छा रखें। चोट लग सकती है। (और पढ़ें )
धनु राशिफल (Sagittarius) 23 अगस्त 2022
आज आप आनंदित रहेंगे। नया काम सीखेंगे। कारोबार में साझेदारी से आपको लाभ मिलेगा। नए वाहन का आनन्द उठायेंगे। मंदिर देवालय दर्शन के लिए जाएंगे। छात्रों को नौकरी मिल सकती है। किसी पर भी तत्काल भरोसा न करें। खर्च ज्यादा हो सकता है। संकट दूर होंगे। (और पढ़ें)
मकर राशिफल (Capricorn) 23 अगस्त 2022
आज आपके दैनिक खर्च बढ़ेंगे। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। किसी मित्र से बहस हो सकती है। राजनीतिक लोगों को लाभ होगा। सावधान रहें। कला और संगीत के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।साक्षात्कार में कामयाबी मिलने के योग बनेंगे। (और पढ़ें)
कुंभ राशिफल (Aquarius) 23 अगस्त 2022
अनैतिक कार्यों से हानि होगी। अंधविश्वास से दूर रहें। किसी काम में बाधा आ सकती है। वाणी पर संयम रखें। सामाजिक कार्य करेंगे। सेहत का आपको ध्यान रखना चाहिये। पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलने की उम्मीद है। धन लाभ हो सकता है।युवा आज भाग्यशाली रहेंगे। (और पढ़ें)
मीन राशिफल (Pisces) 23 अगस्त 2022
नौकरी में परिवर्तन करने से आपको बचना चाहिये। किसी को अपनी बात समझा पाने में मुश्किल होगी। पेट दर्द या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। ट्रांसफर हो सकता है। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। (और पढ़ें)