आज का राशिफल 23 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 23 July 2022 Horoscope Today, 23 July 2022 दैनिक राशिफल 23 जुलाई 2022: आज श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी, जानिए कैसा रहेगा शनिवार का राशिफल..
मेष राशिफल (Aries) 23 जुलाई 2022
दफ्तर में परिश्रम की अपेक्षा उचित परिणाम नहीं मिलेंगे। आज आप किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर परिवार के साथ चर्चा करेंगे।। सिर दर्द महसूस होगा। सीनियर्स आपका अनादर कर सकते हैं। आपको मन में कुछ चिन्ता रहेगी। खर्च ज्यादा होने से परेशानी बढ़ सकती है। (और पढ़ें)
वृषभ राशिफल (Taurus) 23 जुलाई 2022
छात्र पढ़ाई से ध्यान न भटकने दें। दोपहर के बाद का समय काफी अच्छा है। आप कठिन कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। युवाओं को करियर के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। शरीर में कमजोरी महसूस होगी। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। कारोबार में बड़े समझौते होंगे। (और पढ़ें)
मिथुन राशिफल (Gemini) 23 जुलाई 2022
आज का दिन ठीक रहेगा। एक साथ कई कार्य न करें। आपके व्यवहार में आये बदलाव के कारण लोग चकित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नये लोगों से मुलाकात होगी। अनजान लोगों से ज्यादा करीबी ठीक नहीं है। आज आपका अपमान हो सकता है। सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। (और पढ़ें)
कर्क राशिफल (Cancer) 23 जुलाई 2022
नौकरी के लिए मिले अवसर का लाभ उठा सकेंगे। घर के बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में शांति रहेगी। कुछ बड़ी दिक्कत दूर होगी। दान-पुण्य में आप धन खर्च कर सकते हैं। डिनर के लिए घर से बाहर जा सकते हैं। मनपसन्द भोजन का आनन्द लेंगे। ज्यादा खर्च होगा। (और पढ़ें)
सिंह राशिफल (Leo) 23 जुलाई 2022
आपकी सराहना होगी। यात्रा पर जाने का प्लान टल सकता है। रिश्तेदारों के आने की सम्भावना है। आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। दिन का शुरुआती समय कुछ नरम-गरम रहेगा। कई समस्याओं का हल न मिलने से थोड़े निराश रहेंगे। आलस्य न करें। (और पढ़ें)
कन्या राशिफल (Virgo) 23 जुलाई 2022
धन का प्रबंध करने में कठिनाई होगी। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर परेशानी होने की सम्भावना है। कारोबारी साझेदारों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। रूकी हुई पेमेंट आपको वापस मिलने की सम्भावना है। अनजान लोगों से सतर्क रहें। (और पढ़ें)
तुला राशिफल (Libra) 23 जुलाई 2022
आपका दिन कुछ उलझन भरा हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन को लेकर निर्णय नहीं ले पाएंगे। एनीमिया के रोगियों को कमजोरी हो सकती है। व्यवसाय में अतिरिक्त खर्चे बढ़ सकते हैं। विदेश यात्रा में कुछ बाधायें आने की सम्भावना है। छात्रों को शिक्षा में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी के काम में दखल न दें। (और पढ़ें)
वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 23 जुलाई 2022
आपकी सराहना होगी। आपकी सलाह का लोगों को काफी लाभ मिलेगा। जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं, उपहार देंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे वो निश्चित ही आपकी सहायता करेगा। छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। करीबी दोस्तों से मुलाकात होगी। (और पढ़ें )
धनु राशिफल (Sagittarius) 23 जुलाई 2022
आज का दिन अच्छा रहेगा। घर का वातावरण काफी अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन की दिक्कतें दूर करने के लिए अनुकूल समय है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आपके कार्य मनमाफिक होंगे। लवर्स आज मायूस हो सकते हैं।शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ें। (और पढ़ें)
मकर राशिफल (Capricorn) 23 जुलाई 2022
आज आपको सावधान रहना होगा। कुछ लोग आपके काम में अड़चनें डालने का प्रयास करेंगे। आप बिना विवाद के अपने काम में लगे रहें। कामयाबी मिलेगी। पुरानी उधारी को चुकाना पड़ेगा। मन पूजा-पाठ और अध्यात्म की तरफ आकर्षित होगा। शासकीय कार्यों में विलंब हो सकता है। (और पढ़ें)
कुंभ राशिफल (Aquarius) 23 जुलाई 2022
आज का दिन सामान्य रहेगा। पुरानी गलतियों से सीखने की कोशिश करें। बड़ों से सलाह लेने से परेशानियों में कुछ नियन्त्रण पा सकेंगे। आपको दुखद सूचना मिल सकती है। किसी की गलती न देखें। आपने कार्यों में सुधार का प्रयास करें। वाहन सावधानी से चलाएं। (और पढ़ें)
मीन राशिफल (Pisces) 23 जुलाई 2022
आय के नए साधन मिलेंगे। योजनाएं निर्धारित समय पर पूरी होंगे। धन लाभ होगा। भविष्य को लेकर योजना बनाने और निवेश करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है। प्रमोशन के चांस हैं। अधिक काम से थकान महसूस कर सकते हैं। (और पढ़ें)