आज का राशिफल 24 जून 2022 Aaj Ka Rashifal 24 June 2022 Horoscope Today, 24 June 2022 दैनिक राशिफल 24 जून 2022: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकादशी, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का राशिफल..
मेष राशिफल (Aries) 24 जून 2022
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। संतान की जरूरतों का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों काे आसानी से पूरा कर पायेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से आपको सफलता मिलेगी। अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध रहेंगे। (और पढ़ें)
वृषभ राशिफल (Taurus) 24 जून 2022
आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। कुटिल प्रवृत्ति के लोगों की मदद न करें, आपको धोखा दे सकते हैं। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का सन्तोषजनक परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। किसी काम में तत्काल परिणाम की अपेक्षा न करें। छात्रों को निराश होना पड़ सकता है। (और पढ़ें)
मिथुन राशिफल (Gemini) 24 जून 2022
मित्रों के सहयोग से लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे। नये व्यावसायिक साझेदारी से आपको लाभ होगा। परिजन आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। मीडिया और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। संपत्ति विवाद दूर होंगे। (और पढ़ें)
कर्क राशिफल (Cancer) 24 जून 2022
छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। शोध कार्यों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। निवेश के लिये दिन उत्तम है। घर के सदस्यों के बीच वैचारिक सामंजस्य जरूरी है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। (और पढ़ें)
सिंह राशिफल (Leo) 24 जून 2022
आज शत्रुओं से सावधान रहना होगा। कारोबार शुरू करने में आसानी होगी। किसी को सलाह न दें। इसके साथ ही किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करने से बचें। अफसर की बातों से खिन्न रहेंगे। लेकिन आपको फिर भी बहस नहीं करनी चाहिये। आप अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करेंगे। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। (और पढ़ें)
कन्या राशिफल (Virgo) 24 जून 2022
प्रतिकूलता रहेगी। किसी संबंधी से विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। मौसम में बदलाव का आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी रखें। खानपान को नियंत्रित रखें। (और पढ़ें)
तुला राशिफल (Libra) 24 जून 2022
कठिन परिस्थितियों का सामना मजबूती से करेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। रुका हुआ सरकारी काम आज हल हो सकता है। पुराने विवादित मामलों को शान्तिपूर्ण तरीके से निपटा लें। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। शुभ सूचना मिल सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। (और पढ़ें)
वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 24 जून 2022
नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। अनैतिक कार्यों में से आपको दूर रहना चाहिये। अनजान लोगों से सावधान रहें, नुकसान की आशंका है। अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। तनाव की वजह से शरीर में शिथिलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेगे। सत्संग में मन लगेगा। (और पढ़ें )
धनु राशिफल (Sagittarius) 24 जून 2022
धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। शान्त मन से समस्याओं का समाधान खोजें। दाम्पत्य जीवन में परस्पर सम्मान की भावना कम हो सकती है। अपनी बातों को जीवनसाथी पर न थोपें। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उत्तम सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। (और पढ़ें)
मकर राशिफल (Capricorn) 24 जून 2022
आपको रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। नये लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। इलाज में ज्यादा खर्च होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। सहयोगी आपके काम में रूकावट डाल सकते हैं। घर में धार्मिक गतिविधियाँ हो सकती हैं। चिड़चिड़ापन हो सकता है। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। (और पढ़ें)
कुंभ राशिफल (Aquarius) 24 जून 2022
विदेशों से अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। परिवार के लोगों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। तकनीकी से जुड़े कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। घर में बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आध्यात्मिक विकास के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। उलझनों के बावजूद सभी काम समय पर ही पूर्ण होंगे। किसी को सलाह न दें। (और पढ़ें)
मीन राशिफल (Pisces) 24 जून 2022
किसी से विवाद होने की आशंका है। ऑफिस में सहकर्मियों का दबाव झेलना पड़ सकता है। अपनी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे। व्यवहार नकारात्मक हो सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। युवाओं को नौकरी मिलेगी। (और पढ़ें)