आज का राशिफल 4 फरवरी 2022 Aaj Ka Rashifal 4 February 2022 Horoscope Today, 4 February 2022: मेष, सिंह, तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खूबसूरत और नयेपन से भरपूर रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। इसके अलावा वृष, कर्क, वृश्चिक राशि के जातकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। अपनी राशि से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए दैनिक राशिफल..
मेष (Aries 4 Febraury 2022)
आज किसी संत-महात्मा से मिलने के बाद जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। अपने विचारों पर नियंत्रण रख पाएंगे। बेवजह खर्च की प्रवृत्ति से आपको बड़ी हानि हो सकती है। मासिक बजट का ध्यान रखते हुए नए प्रोजेक्ट तैयार करें। पुराने मित्रों से मुलाकात करने का प्लान करेंगे। जीवनसाथी की वजह से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
वृष (Taurus 4 Febraury 2022)
आज क्रोध में आकर अपने परिजनों से विवाद न करें। आपको कारोबार संबंधी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। आपके कार्य मंद गति से आगे बढ़ेंगे। आपका मन स्वाध्याय में लगेगा। आपके के मित्रों से मुलाकात के दौरान पुरानी यादों पर बात होगी। शाम को सगे संबंधियों की ओर से खुशखबरी मिलने की संभावना है। बच्चों से संतुलित व्यवहार करें। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
मिथुन (Gemini 4 Febraury 2022)
आपकी संगति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण के लिए योजना बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद का आज निपटारा होने की पूरी संभावना है। अपने बड़बोलेपन पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना होगा। कारोबार की स्थिति सामान्य हो जाएगी। धन संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए आप अपने भाइयों या किसी मित्र से सहायता ले सकते हैं। अपने लाइफ पार्टनर के साथ आज रोमांटिक रहेंगे। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
कर्क (Cancer 4 Febraury 2022)
आज किसी काम में जल्दबाजी के कारण आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी जिम्मेदारी को पूरी तन्मयता और समझदारी के साथ पूरा करें। बाइक या कार में दिक्कत आने से आप समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाएंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार होने के साथ दूसरे आपकी अहमियत को समझने लगेंगे। अपने कार्यों में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता रखें । (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
सिंह (Leo 4 Febraury 2022)
आज आपकी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। काफी दिनों से रूके हुए पैसे को आप वापस प्राप्त कर पाएंगे। किसी भी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने के पहले उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी हासिल कर लें। बेकार के कार्यों में समय नष्ट कर अपने नियमित काम को प्रभावित न करें। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों को आज लाभ होने की संभावना है। अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर ही अपने कार्य प्रारंभ करें। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
कन्या (Virgo 4 Febraury 2022)
आपके आज का दिन कष्टदायक साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मुलाकात के दौरान राजनीतिक बहस हो सकती है, जो विवाद का रूप ले सकता है। किसी के कटु व्यवहार के चलते आप दुखी होने के साथ क्रोध में आ सकते हैं। मानसिक रूप से शांत रहने का प्रयास करना होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं । (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
तुला (Libra 4 Febraury 2022)
आज आप अपने जीवन में नयापन महसूस करेंगे। आपकी सफलता से कई लोग प्रभावित होंगे। आपका अनुसरण करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को अलग-अलग माध्यमों से अपनी पढ़ाई की दिक्कतों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के चांस हैं। आपका मन आज प्रसन्न रहने के साथ ही कुछ नए काम में लगेगा । (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
वृश्चिक (Scorpio 4 Febraury 2022)
आज आपको सावधान रहना होगा, सावर्जनिक स्थान पर किसी से बहस हो सकती है। आपका पूरा दिन आज मानसिक उलझन में बीतेगा। व्यवहार में चिड़चिड़ापन झलक सकता है। बुजुर्गों को अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना चाहिए। अचानक नया खर्च सामने आने से आपका मासिक बजट बिगड़ने की संभावना है। किसी के विचारों से प्रभावित होकर आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर होंगे।। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
धनु ( Sagittarius 4 Febraury 2022)
ज्यादा तनाव आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। तनाव के कारणों को दूर करने के लिए अनुभवी लोगों से सलाह लें। कारोबार की स्थिति मंद होने के चलते लोन की रकम चुका पाने में फिलहाल असमर्थ रहेंगे। आज आपके घर किसी रिश्तेदार का आगमन होने की संभावना है। बचत योजनाओं या किसी प्रोजेक्ट में रकम इन्वेस्ट करने का प्लान बना सकते हैं। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
मकर (Capricorn 4 Febraury 2022)
आज अपनी जवाबदारी पूरी करने को लेकर आलस्य न बरते, ऐसा करने से आपकी छवि नकारात्मक बनेंगी। लोग आप पर आसानी से भरोसा नहीं करेंगे। अनजान लोगों से चर्चा करते समय कम शब्दों का इस्तेमाल करें, निजी जीवन से चर्चा तो बिल्कुल भी न करें। आपको आज अलग-अलग माध्यम से धन लाभ होने की संभावना है। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
कुम्भ ( Aquarius 4 Febraury 2022)
आज आपका दिन घरेलू दिक्कतों को सुलझाने में बीतेगा। आपका प्रकृति प्रेम बढ़ेगा। पेड़ पौधों या गाय की सेवा करने से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। आपका मन अच्छे कार्यों में लगेगा। किसी कुटिल व्यक्ति के चलते आपको धन हानि हो सकती है। अपने व्यवहार में जटिलता न लाएं, सभी से मधुरता से बातचीत करें। छात्र पढ़ाई में पूरा ध्यान देंगे। आपकी मुलाकात पुरानी महिला मित्र से हो सकती है। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
मीन (Pisces 4 Febraury 2022)
काम में आ रही किसी कठिनाई के कारण आप का मन खिन्न हो सकता है। बार-बार असफल रहने से आप मायूस हो सकते हैं। अपनी गलतियों सुधारने और समझने के लिए परिवार के बुजुर्गों या जानकारों की मदद लें। आप आज एकांत में रहना चाहेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में अपने आपको व्यस्त रख सकते हैं। किसी को उधार देते समय पूरी जानकारी हासिल करें। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)