आज का राशिफल 4 मई 2022 Aaj Ka Rashifal 4 May 2022 Horoscope Today, 4 May 2022 आज का लव राशिफल 4 मई 2022: आज वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्थी, जानिए कैसा रहेगा बुधवार का राशिफल..
आज का मेष राशिफल (Aries) 4 मई 2022
निर्धारित कार्य पूरे नहीं होंगे। वाहन के रखरखाव में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय में आय बढ़ने की सम्भावना है। घर के सदस्यों से सद्भाव रहेगा। अफसर आपके प्रति अच्छा व्यवहार रखेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। बेकार की चर्चा में समय नष्ट न करें।
आज का वृषभ राशिफल (Taurus) 4 मई 2022
आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। बौद्धिक चर्चाओं में आप सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में बेहतरीन अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। इससे आपमें एक नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा है।
आज का मिथुन राशिफल (Gemini) 4 मई 2022
आज का दिन ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। दूसरों की भावनाओं को आप काफी महत्व देंगे। कोई आपका अपमान कर सकता है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। करियर संबंधी जानकारी मिल सकती है। सुबह सिरदर्द की समस्या हो सकती है। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
आज का कर्क राशिफल (Cancer) 4 मई 2022
नया कौशल सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार में कुछ बड़ी डील हो सकती है। मित्रों से विचार-विमर्श करना हितकर होगा। जरूरी खरीदारी के समय मोलभाव अवश्य कर लें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। खानपान में लापरवाही न करें।
आज का सिंह राशिफल (Leo) 4 मई 2022
आज आप मानसिक रूप से फिट महसूस करेंगे। बुजुर्गों से आशीर्वाद अवश्य लें। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। आपको घर पर भी करना पड़ेगा। इसके अलावा दिन काफी अच्छा रहने वाला है। दंपत्तियों में मधुरता रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।
आज का कन्या राशिफल (Virgo) 4 मई 2022
आज का दिन सामान्य रहेगा।स्वाध्याय, पठन-पाठन में रुचि लेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने शौक के अनुसार करियर बनाने का विचार आ सकता है। फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। किसी कुटिल मित्र से सावधान रहें।
Budh Gochar 2022 : बुध के वृषभ राशि में गोचर से इन 3 राशियों की मुश्किलें बढ़ेंगी
आज का तुला राशिफल (Libra) 4 मई 2022
आज कार्य पूरा होने को लेकर शंका रहेगी। गलत आदतों के कारण आलोचना का शिकार हो सकते हैं। प्रेमी जोड़ों का दिन ठीक नहीं रहेगा। गोपनीय बातें किसी को न बतायें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर निगरानी बनाये रखें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। मित्रों से सार्थक चर्चा होगी।
आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 4 मई 2022
आपका कार्य रूक सकता है। सामाजिक रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करें। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। चिकित्सक से सम्पर्क करें। मांसपेशियों के खिंचाव की समस्या हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज परेशानी ज्यादा रहेगी।
आज का धनु राशिफल (Sagittarius) 4 मई 2022
पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। खर्च करते समय दिखावा न करें। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद सुखद रहेगा। अपनी प्रतिभा पर पूर्ण भरोसा रखें। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अनजान लोगों की वजह से नुकसान हो सकता है।
आज का मकर राशिफल (Capricorn) 4 मई 2022
कार्यस्थल पर अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। राजनीति में आप काफी रुचि लेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े कारोबार में घाटा हो सकता है। आज कर्ज बिल्कुल न लें वरना आपको परेशानी हो सकती है। नजदीकी लोग आपसे नाराज रहेंगे। किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें।
आज का कुंभ राशिफल (Aquarius) 4 मई 2022
धन की कमी के कारण चिंता रहेगी। आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। प्रेमी जन के बीच कुछ तनाव हो सकता है। अपना पूरा लक्ष्य पर दृष्टि रखें।सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। अपनी छवि को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। तेल-मसालेदार चीजों का सेवन ज्यादा न करें।
आज का मीन राशिफल (Pisces) 4 मई 2022
आज बेहद खुश रहेंगे। आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। नये व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी। शाम को माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। सोशल मीडिया में सक्रिय रहेंगे। किसी से कड़वाहट दूर होगी।
पढ़ें – साप्ताहिक राशिफल