आज का राशिफल 5 फरवरी 2022 Aaj Ka Rashifal 5 February 2022 Horoscope Today, 5 February 2022: वृष, मिथुन, कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। कोई अपने व्यवहार से अन्य लोगों को आकर्षित करेगा, वहीं किसी को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। इधर सिंह, वृश्चिक को कुछ बाधा का सामना करना पड़ेगा। आज का दिन कैसा रहेगा, इसके लिए पढ़ें आज शनिवार का राशिफल..
मेष (Aries 5 Febraury 2022)
किसी के प्रति अपने उग्र विचारों को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। आपका मन आज बार-बार किसी अनहोनी घटना को लेकर परेशान रहेगा। मित्रों से मुलाकात के दौरान वाणी को संयमित रखें। आप सामाजिक कार्यों से जुड़ कर आज बेहद अच्छा महसूस करेंगे। नए लोगों से मुलाकात के दौरान आपकी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा, शिक्षकों से सहायता भी मिलेगी। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
वृष (Taurus 5 Febraury 2022)
आज आपका व्यवहार दूसरों को आकर्षित करेगा। आज का दिन साहित्यिक गतिविधियों में बिता सकते हैं। घरेलू कारणों के चलते किसी रिश्तेदार के यहां जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। यदि आपने किसी को काफी दिनों से उधार दे रखा है तो वह रकम आज वापस मिलने की पूरी संभावना है। आपको धार्मिक स्थलों में जाना अच्छा लगेगा। जीवनसाथी के सेहत के चलते आप चिंतित रहेंगे, खर्च ज्यादा हो सकता है। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
मिथुन (Gemini 5 Febraury 2022)
शेयर मार्केट या आयात निर्यात से जुड़े कारोबारियों को आज अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि के लिए बनाई गई योजना को आप कार्यान्वित करेंगे। सामाजिक कार्यों में कुछ गड़बड़ी के चलते आपको आलोचना का शिकार भी होना पड़ सकता है। आज अपने मोहल्ले से जुड़े सार्वजनिक मुद्दों को हल करने में आप अपना योगदान देंगे। बैंक से रकम आहरण के दौरान पूरी सावधानी रखें। गुप्त चर्चा हर किसी से न करें तो बेहतर होगा। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
कर्क (Cancer 5 Febraury 2022)
आज आप सेहत में बदलाव महसूस करने के साथ ही आपका प्रकृति प्रेम जागेगा। अपने मित्रों के साथ आगामी कुछ दिनों में कहीं यात्रा का प्लान बना सकते हैं। स्वार्थी लोगों की वजह से आपको बड़ा नुकसान होने की संभावना है। आपको मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। रिश्तेदारों के यहां से कुछ अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित हो सकता है । (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
सिंह (Leo 5 Febraury 2022)
आज व्यर्थ के कामों में उलझ कर अपना समय नष्ट कर सकते है। कारोबार की स्थिति में सुधार होने के साथ बड़े सौदे पूरे कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भाषण आदि देते समय किसी की व्यक्तिगत बुराई करने से बचना चाहिए। घरेलू समस्याओं को सुलझाने के लिए आज आप धन खर्च करेंगे। मकान खरीदने से पहले अच्छी तरह कागजातों का अवलोकन कर लें। कानूनी मामलों में प्रगति होने के साथ ही किसी से मनमुटाव दूर होगा। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
कन्या (Virgo 5 Febraury 2022)
आज का दिन आपके लिए खुशियों वाला साबित हो सकता है। लोन की रकम अदा करने के बाद आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। संतान को अच्छी जगह से नौकरी के ऑफर मिलने से आपकी खुशी दोगुनी होगी। आज पास की जगह इंजाय करने के लिए फैमिली को लेकर जा सकते हैं। बदलते हुए मौसम के साथ बुजुर्गों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए । (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
तुला (Libra 5 Febraury 2022)
जिस कार्य के पूरा होने का आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे, वह आज सफल होने पर बेहद खुश रहेंगे। मन ही मन ईश्वर को धन्यवाद ज्ञापित कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात के दौरान सार्थक चर्चा होने के साथ हास्य व्यंग्य होगा। धन अर्जित करने के नए अवसर मिलने से आप आज प्रसन्न रहेंगे। नए सौदों को पूरा करने के लिए कारोबारियों को आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
वृश्चिक (Scorpio 5 Febraury 2022)
छात्रों को आज पढ़ाई में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। वाहन आदि चलाते समय बेहद सावधान रहना होगा। लापरवाही के चलते चोट लग सकती है। आप पिछले कुछ दिनों से पेट संबंधी रोग से परेशान रहे हैं, आज किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच के बाद स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात रिश्तेदारों से होगी। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने के लिए जाने का प्लान बनाएंगे। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
धनु ( Sagittarius 5 Febraury 2022)
आज कुछ असंभव प्रतीत हो रहा कार्य पूरा कर पाएंगे। आपके तकनीकी कौशल की अन्य लोग सराहना करेंगे। सामाजिक रूप से आपका सम्मान किया जा सकता है। धार्मिक साहित्य पठन में आपका मन लगेगा। आध्यात्मिकता से प्रभावित रहेंगे। आटोमोबाइल, चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिनाई वाला साबित हो सकता है। किसी मित्र से बातचीत करते समय घरेलू मुद्दों पर ज्यादा चर्चा न करें। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
मकर (Capricorn 5 Febraury 2022)
आज आमदनी बढ़ाने के नए अवसर आप तलाश सकते हैं। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, मनचाही जगह पर ट्रांसफर किए जाने का लेटर प्राप्त कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ पहले से चला आ रहा विवाद आज दूर हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
कुम्भ ( Aquarius 5 Febraury 2022)
आज आप कुछ निर्णय ले पाने में असमर्थता व्यक्त कर सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ बातचीत के दौरान आपको अच्छी खबर मिलेगी। दोपहर बाद आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कामकाजी लोगों को सहयोगियों के साथ संभलकर व्यवहार करना चाहिए, किसी से विवाद होने की संभावना है। अपने बचत धन को सावधानीपूर्वक खर्च करें। युवाओं की नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)
मीन (Pisces 5 Febraury 2022)
युवाओं की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी आज किसी कारणवश बाधित हो सकती है। अज्ञात बाधा के चलते आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। मौसम में बदलाव के चलते सेहत को लेकर दिक्कत महसूस कर सकते हैं। आज आपका मन कुछ उलझन में रहेगा, नया प्रोजेक्ट शुरू करने को लेकर असमंजस की स्थिति निर्मित हो सकती है। अलग-अलग स्रोतों से धन प्राप्ति हो सकती है। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)