आज का राशिफल 7 अप्रैल 2022 Aaj Ka Rashifal 7 April 2022 Horoscope Today, 7 April 2022 आज का लव राशिफल 7 अप्रैल 2022: मेष, कन्या और धनु के जातकों को आज सावधान रहना होगा। मिथुन, कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन शुभ रहेगा..जानें मेष से मीन तक का राशिफल।
आज का मेष राशिफल (Aries) 7 अप्रैल 2022
कारोबार में हानि होने की संभावना है। साझेदारों के व्यवहार से परेशानी हो सकती है। यात्रा करते समय जरूरी कागजातों को साथ जरूर रखें। कार्यस्थल पर आमदनी के अच्छे अवसर मिलेंगे। रुकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं।
आज का वृषभ राशिफल (Taurus) 7 अप्रैल 2022
दंपत्तियों के बीच की अनबन आज दूर हो सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नौकरी में पदोन्नति की सूचना मिलने की उम्मीद है। कारोबार अच्छा चलेगा। नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। धार्मिक स्थल दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज आपमें आध्यात्मिकता का प्रवाह ज्यादा रहेगा।
आज का मिथुन राशिफल (Gemini) 7 अप्रैल 2022
बिगड़े हुए कार्य आज बनेंगे। अपनी काबिलियत पर भरोसा करना होगा। किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। फील्ड से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। खानपान को लेकर सतर्क रहना होगा। सेहत बिगड़ सकती है। दंपत्ति घूमने जाएंगे।
आज का कर्क राशिफल (Cancer) 7 अप्रैल 2022
आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। नौकरी में पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। आमदनी में वृद्धि होगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। छात्रों को सफलता मिल सकती है। तेज गर्मी में बाहर निकलने से बचें। वाणी पर संयम रखना होगा।
आज का सिंह राशिफल (Leo) 7 अप्रैल 2022
आज आप सकारात्मक रहेंगे। विरोधियों पर हावी हो सकते हैं। पूर्व के रुके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। इधर-उधर की बात करने वालों से सावधान रहें। किसी के उकसावे पर क्रोध में न आएं। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। दफ्तर में सहयोगियों की मदद करेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
आज का कन्या राशिफल (Virgo) 7 अप्रैल 2022
आज आपको सतर्क रहना होगा। किसी काम में नुकसान होने की संभावना है। चुगली करने वालों से दूर रहें। आपके किसी से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। व्यर्थ के सामान खरीदने में खर्च न करें। मासिक बजट का ध्यान रखना होगा। दंपत्तियों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। संतान को कामयाबी मिलेगी।
अप्रैल में मंगल का कुंभ में होगा गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका असर
आज का तुला राशिफल (Libra) 7 अप्रैल 2022
आज का दिन खुशियों में बीतेगा। काफी दिनों पर अपने परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। सोशल मीडिया में बिजी रहेंगे। कारोबार में लाभ होगा। दफ्तर में ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। नया काम सीख सकते हैं। अपनी गोपनीय बात किसी को न बताएं।
आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 7 अप्रैल 2022
कीमती सामानों की सुरक्षा करें। समय-परिस्थिति के अनुसार कारोबार से जुड़े फैसले लें। मकान या जमीन में निवेश कर सकते हैं। पूर्व की रुकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। उधार देते समय सावधान रहे। अदालती मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे।
आज का धनु राशिफल (Sagittarius) 7 अप्रैल 2022
जरा-जरा सी बात पर क्रोध करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। तनाव रहेगा। दफ्तर में अफसरों के साथ बहस हो सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों को लेकर परिवारिक तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। छात्रों को परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं।
आज का पंचांग 7 अप्रैल 2022 Aaj Ka Panchang 7 April 2022: गुरुवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त
आज का मकर राशिफल (Capricorn) 7 अप्रैल 2022
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। खानपान को लेकर उतावलापन न दिखाएं। पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने दूसरे शहर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। कारोबार की मंदी दूर होगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
आज का कुंभ राशिफल (Aquarius) 7 अप्रैल 2022
पुराने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी रिश्तेदार से बहस हो सकती है। ऑफिस में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। स्वाध्याय में मन लगेगा। अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए अनुभवी लोगों की सहायता लें। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। धन संपत्ति की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें।
आज का मीन राशिफल (Pisces) 7 अप्रैल 2022
आज आपको थकान महसूस हो सकती है। बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाने में असमर्थता व्यक्त कर सकते हैं। आपकी आलोचना हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। प्रसन्नता के अवसर आएंगे।
पढ़ें – साप्ताहिक राशिफल