आज का राशिफल 8 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 8 July 2022 Horoscope Today, 8 July 2022 दैनिक राशिफल 8 जुलाई 2022: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का राशिफल..
मेष राशिफल (Aries) 8 जुलाई 2022
नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कामयाबी मिलेगी। कारोबार में लाभ होगा। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। सेहत सुधरेगी। पैतृक संपत्ति में आपको हिस्सा मिल सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। शेयर मार्केट से धन लाभ प्राप्त होगा। शत्रुओं के ऊपर हावी रहेंगे। किसी को सलाह न दें। (और पढ़ें)
वृषभ राशिफल (Taurus) 8 जुलाई 2022
लाइफ पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा, पास की जगह घूमने जा सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपके फैसले की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय में आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपकी सलाह से कुछ लोगों के काम आसान होंगे। कानूनी मामले रूके रह सकते हैं। (और पढ़ें)
मिथुन राशिफल (Gemini) 8 जुलाई 2022
दफ्तर में आपकी सराहना होगी। अपने कौशल के कारण कार्य आसानी से कर पाएंगे। छात्रों का परीक्षा में प्रदर्शन बेहतरीन होगा। कारोबार में कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलने की सम्भावना है। किसी के साथ बहस हो सकती है। व्यवहार में तल्खी से लोग दूरी बनाएंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें। (और पढ़ें)
कर्क राशिफल (Cancer) 8 जुलाई 2022
नई तकनीक सीखेंगे। शत्रु आपके कार्यों में रूकावट डालने का प्रयास करेंगे। कारोबार से जुड़ी आपकी योजना सफल होगी। दिनचर्या व्यवस्थित रहेंगी। थकावट महसूस करेंगे। दफ्तर में में आपके पास कार्य की अधिकता रहेगी। पति-पत्नी के बीच सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। किसी परिजन का विरोध झेलना पड़ सकता है। तनाव से दूर रहने का प्रयास करें। (और पढ़ें)
सिंह राशिफल (Leo) 8 जुलाई 2022
आज का दिन आपके लिए कामयाबी से भरा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। खर्च नियंत्रित रहेगा। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक कार्यों को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। कारोबार में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। (और पढ़ें)
कन्या राशिफल (Virgo) 8 जुलाई 2022
किसी को आज सलाह न दें। वाहन सावधानी से चलाएं। करियर को लेकर आ रही दिक्कतें दूर होंगी। सेहत ठीक रहेगी।रूकी हुई रकम वापस मिल सकती हैं। घर का माहौल सुखद रहेगा। आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। दफ्तर में अफसर का दबाव झेल सकते हैं। संबंधियों से मुलाकात होगी। (और पढ़ें)
तुला राशिफल (Libra) 8 जुलाई 2022
सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आपके कारोबार की प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। छात्रों को परीक्षा से जुड़े सुखद परिणाम मिलेंगे। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। अच्छी खबर मिल सकती है। (और पढ़ें)
वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 8 जुलाई 2022
आज का दिन तनाव से भरा हो सकता है। वाहन चलाते समय रिस्क न लें। शत्रुओं से सतर्क रहें। दिनचर्या को स्वस्थ और व्यवस्थित रखें। थकान महसूस करेंगे। आज एकांत में रहना पसंद करेंगे। किसी की बातों से ठेस लग सकती है। रिश्तेदारों के यहां से दुखद खबर मिल सकती है। छात्रों को लाभ होगा। (और पढ़ें )
धनु राशिफल (Sagittarius) 8 जुलाई 2022
आज यात्रा पर जा सकते हैं। विवादित मामलों में ज्यादा न बोलें, आपके साथ कोई विवाद कर सकता है। जोखिम लेने से बचें। दफ्तर के मामले हल होने की सम्भावना है। रिश्तेदारों से साथ आपके सम्बन्ध सुधरेंगे।कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे। पूर्व के मित्रों से मुलाकात होगी। खर्च पर नियंत्रण रखना होग। (और पढ़ें)
मकर राशिफल (Capricorn) 8 जुलाई 2022
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गौरवान्वित महसूस करेंगे। परिवार के सभी सदस्य आपकी बातों का सम्मान करेंगे।अविवाहितों के विवाह की चर्चा हो सकती है। लवर्स को मुलाकात का मौका मिलेगा। शुभ समाचार मिलेगा। (और पढ़ें)
कुंभ राशिफल (Aquarius) 8 जुलाई 2022
आज आपको आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। शेयर मार्केट में निवेश से लाभ होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। छात्रों में एकाग्रता कम रहेगी, पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।अफसर आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति के विवाद दूर हो सकते हैं। पुराने मित्रों से भेंट होने के योग बन रहे हैं। (और पढ़ें)
मीन राशिफल (Pisces) 8 जुलाई 2022
विरोधी सक्रिय रहेंगे, थोड़े सावधान रहें। कुसंगति से दूर रहें। चालाक लोगों की वजह से आपको धन हानि हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है। किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें। कारोबारियों को लाभ होगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। (और पढ़ें)