Monkeypox Virus: नई दिल्ली. दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स (Monkey Pox) के मामले सामने आ चुके हैं। यूरोप से लेकर अमेरिका तक मंकीपॉक्स के मामले बढ़ने के बाद डब्लूएचओ ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए आपात बैठक की। इधर Monkeypox को लेकर भारत में भी अलर्ट है। वहीं उत्तर प्रदेश में इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के हेल्थ विभाग ने मंकीपॉक्स को लेकर प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सतर्क करते हुए एडवाइजरी भी जारी की है। किसी व्यक्ति को बुखार और शरीर पर चकत्ते हों तो इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय को दी जाए। एडवाइजरी के मुताबिक मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीजों के शरीर में छाले निकल आते हैं। मंकीपॉक्स पीड़ितों में ये लक्षण 2 से 4 हफ्ते तक रह सकते हैं।
Mahesh Navami 2022: कब है महेश नवमी, इस तरह करें पूजा, ये मंत्र जपें
हालांकि राहत की बात यह है कि देश में मंकीपॉक्स का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। फिर भी, यूरोप से अमेरिका तक तेजी से फैल रही इस बीमारी की तेज रफ्तार को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। बताया गया है कि मंकीपॉक्स (Monkeypox) के वायरस त्वचा, मुंह, आंख और नाक से मानव शरीर में प्रवेश करते हैं। जिन देशों में मंकीपॉक्स के मामले ज्यादा है वहां से भारत आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।
Monkeypox के लक्षण
- बुखार के साथ स्किन पर निशान बनना।
- स्किन पर लाल चकत्ते हो जाना।
- जानवर से इंसान में यह बीमारी फैल सकती है।
- चकत्ते का कारण पता नहीं चले, उसकी तत्काल जांच कराएं।
- अफ्रीकी देशों से आनेवाले लोगों की जांच कराएं।
- इस बीमारी के कारण सिरदर्द, मांसपेशियों, पीठ व जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 7 की मौत