कुंभ राशि Aquarius Horoscope:
जन्मकुंडली: कुंभ राशि चक्र की 11वीं राशि है। इस लग्न में जन्म लेने वाले जातक भाग्यशाली होते हैं। कुंभ राशि में धनिष्ठा के दो चरण, शतभिषा के चार चरण और पूर्वभाद्रपद नक्षत्र के तीन चरण होते हैं। इस राशि का स्वामी शनि होता है।इनमें आध्यात्मिक प्रवृत्ति ज्यादा होती है।
जन्मदिन : 20 जनवरी – 18 फरवरी
स्वभाव
इस राशि के जातक जिज्ञासु स्वभाव, लचीलापन, दयालु, धैर्य, एकाग्रता, अध्ययनशील होते हैं। वहीं इनमें उतावलापन, क्रोध ज्यादा होता है।
शारीरिक बनावट व कैरियर
इस राशि के जातकों की शारीरिक बनावट मध्यम कद, सुंदर चेहरा, भरे हुए गाल, लंबी टांगें होते हैं। ये जातक टैक्स सलाहकार, इंजीनियर, तकनीक क्षेत्र से जुड़े होते हैं।
मित्र राशि
मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला, मकर राशि
कुम्भ राशि का तत्व
वायु
भाग्यशाली वर्ष
44 से 67 वर्ष
शुभ दिन व अंक
शनिवार, 22
रूचि
इस राशि के जातकों को खेलकूद, कला, घूमना-फिरना पसंद होता है।
अरूचि
तेल मसाले वाले खाद्य इन्हें नापसंद होते हैं।