मूलांक – 3 के जातक होते है बेहद स्वाभिमानी, इन्हें अहसान लेना पसंद नहीं
मूलांक – 3 – अपने व्यक्तित्व, गुणों सहित अन्य बातों को अंक ज्योतिष के माध्यम से जाना जा सकता है। इसके लिए जातक को अपने मूलांक को आधार बनाना होता है। जिस व्यक्ति का जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है।
व्यक्तित्व/स्वभाव
मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस मूलांक के जातक स्वाभिमानी होते हैं। किसी का अहसान लेना इन्हें पसंद नहीं होता है और न ही किसी के काम में दखल देते हैं। किसी के आगे झुकना इन्हें पसंद नहीं होता। ये जातक निडर, बलवान, संघर्षवान, अपनी बात पर अडिग रहने और कठिनाइयों से मुकाबला करने वाले होते हैं। वहीं धर्ममर्मज्ञ, होने वाली घटनाओं को पूर्व से जान लेने वाले होते हैं।
शिक्षा
इस मूलांक के जातक अत्यंत शिक्षित होते हैं। इसके अलावा स्वाध्याय भी करते हैं। इन्हें हर क्षेत्र का ज्ञान होता। इन्हें हर विषय में रूचि होती है। शिक्षक, छात्र इन्हें बेहद पसंद करते हैं। विद्वता के कारण इनकी हर जगह सराहना होती है।
आर्थिक स्थिति
इस मूलांक वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। लेकिन ये कुछ ज्यादा खर्च करते हैं। इसके चलते कई बार इन्हें धन की कमी का सामना करना पड़ता है।
कैरियर
मूलांक 3 वाले जातक उच्च प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सैन्य अधिकारी, धर्म से जुड़े कार्य, नेता, बैंक अफसर, लेखक, शिक्षक, इंजीनियर आदि हो सकते हैं।
सेहत
इनकी सेहत ज्यादातर अच्छी रहती है। लेकिन इन्हें त्वचा रोग, पीठ, पैरों के दर्द, वात रोग, तंत्रिका से जुड़ी दिक्कत से पीड़ित हो सकते हैं।
शुभ तारीख और दिन
इन जातकों के लिए मूलांक 3, 6, 9 अंक और वृहस्पतिवार, शुक्रवार व मंगलवार शुभ माने गए हैं। वहीं बैंगनी, नीला, लाल, पिंक रंगों को अच्छा माना गया है।
मूलांक – 1 | मूलांक – 2| मूलांक – 3 | मूलांक – 4 | मूलांक – 5 | मूलांक – 6 | मूलांक – 7 | मूलांक – 8 | मूलांक – 9 |
खबरें पढ़ने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें-
Twitter _ https://twitter.com/babapost_c
Facebook _ https://www.facebook.com/baba.post.338/
Facebook _ https://www.facebook.com/babapostdotcom
LinkedIN _ https://www.linkedin.com/in/baba-post-1477661a4/