Saturday, March 25, 2023
Home Desh/Videsh Bada Mangal 2022: इस दिन है इस साल का आखिरी बड़ा मंगल?...

Bada Mangal 2022: इस दिन है इस साल का आखिरी बड़ा मंगल? पूजा, तिथि, मुहूर्त नोट करें

Bada Mangal 2022: इस साल का आखिरी बड़ा मंगलवार (Bada Mangalwar) 14 जून 2022 को है। इस दिन श्रद्धालु पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ व्रत रखते हैं और  हनुमान जी (Hanuman) की पूजा करते हैं। इन दिन हनुमान जी से जुड़े मंत्रोंं, हनुमान चालीसा पाठ किया जाता है। हनुमान जी की आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। ज्येष्ठ मास का आखिरी बड़ा मंगल 14 जून को है।

बड़ा मंगलवार 2022 (Bada Mangal 2022)

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि इस दिन मंगलवार है, ज्येष्ठ मास का मंगलवार होने के कारण इसे बड़ा मंगल भी कहा जाता है।  इस दिन पूर्णिमा व्रत भी रखा जाएगा इसके चलते बड़ा मंगल बहुत ही विशेष है।

बड़ा मंगलवार 2022 मुहूर्त (Bada Mangal Muhurat)

मंगलवार 14 जून 2022 को साध्य योग सुबह 09.40 बजे तक रहेगा। इसके बाद से शुभ योग प्रारंभ होगा। शुभ कार्यों के लिए इन योगों का बड़ा महत्व है। शुभ योग की स्थिति 11.53 बजे से दोपहर 12.49 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल की स्थिति दोपहर 3.51 बजे से संध्या 05.35 बजे तक है। हनुमान जी की पूजा प्रातःकाल करना उचित होगा। सुबह साध्य और शुभ योग रहेगा। श्रद्धालुओं को राम नाम का जप करने के साथ ही हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक का पाठ करना चाहिए।

इस तरह करें पूजा

बड़ा मंगल के दिन सुबह  स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें। हनुमान जी का अभिषेक कर लाल फूल, अक्षत्, चंदन, धूप, दीप, गंध, लाल लंगोट आदि अर्पित करें।यथा संभव भोग लगाएं।सिंदूर को चोला चढ़ाएं. फिर हनुमान चालीसा, राम नाम का जप करें।

Jyeshtha Purnima 2022: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत रखकर चंद्रदेव की पूजा करें, इन चीजों का करें दान

RELATED ARTICLES

एयरोडायनेमिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार  EV मार्केट में लाएगी सुनामी, रोजाना चार्ज करने का झंझट नहीं, 643 किमी की रेंज

ऑटो : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात इन दिनों हर जगह हो रही है। इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।  अब ये सेक्टर...

Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, SUV लवर्स जानें इसके दमदार फीचर्स के बारे में

Bolero Neo Limited Edition : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। बेहद ही जबरदस्त...

विंडोज 10 को बंद करने वाली है Microsoft, कंपनी ने जारी की डेडलाइन

Microsoft Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में विंडोज 10 (Windows 10) होम और प्रो डाउनलोड की...

Most Popular

Jawa 42 का तवांग एडिशन लॉन्च, इसके फीचर्स आपको हैरान कर देंगे, इसलिए भी खास है यह धांसू बाइक

Jawa 42 Tawang Edition: जावा Motorcycles ने अपनी बाइक Jawa 42 के तवांग एडिशन को Launch कर दिया है। यह बाइक स्पोर्ट्स स्ट्राइप ऑलस्टार...