चंबल नदी में गिरी कार: राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा हुआ है। शादी से लौट रही एक कार नदी में गिर गई। इस घटना में दूल्हे के साथ नौ लोगों की मौत होने की खबर है। कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित चंबल की छोटी पुलिया पर देर रात विवाह कार्यक्रम से लौट रही एक कार नदी में जा गिरी। गिर गई. इसमें दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत हो गई। शुरूआती जानकारी के अनुसार यह बारात चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र से कोटा आई थी, कार्यक्रम के बाद ये लोग वापस लौट रहे थे। घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों के प्रति लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरड़ा और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
इस घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई। बचाव दल की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया। इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ हो गई। घटना की की खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे।
इस हृदय विदारक घटना को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्विट कर संवेदना व्यक्त की है
संसदीय क्षेत्र कोटा में कार के चंबल नदी में गिर जाने से कई लोगों की मृत्यु हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस आघात को सहन करने का संबल दें। असीम पीड़ा की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
— Om Birla (@ombirlakota) February 20, 2022
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना को बेहद दुखद बताया है और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
कोटा में बारातियों की कार चंबल नदी में गिरने से दूल्हे सहित 9 लोगों की मृत्यु बेहद दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। कलक्टर से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं,ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें, दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 20, 2022
पेट्रोल पंप में लोगों के सामने से 1 लाख ले उड़े बाइक सवार, देखें वायरल Video