गाजीपुर में नाव हादसा : UP के गाजीपुर में हुए नाव हादसे को लेकर बड़ी बात सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि सांप के अचानक आ जाने से नाव में भगदड़ मच गई और वह डूब गई। इस घटना में 17 लोग डूब गए, जिसमें से 7 की मौत हो गई। जिनमें से पांच के शव NDRF टीम ने निकाली है। एक बच्ची लापता बताई जा रही है।
मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर (Ghazipur) के सेवराई तहसील के अठहठा गांव में नाव के डूब जाने से 17 लोग डूब गए थे। इनमें से 3 लोगों को कल देर शाम बाहर निकाला गया था। जिनमें दो की मौत हो गई जबकि एक अन्य उपचार के बाद घर चला गया। वहीं शुक्रवार को 5 शवों में से 4 को बाहर निकाला गया है, जबकि एक बच्ची लापता बताई जा रही है।
गौरतलब है कि ग्रामीणों के साथ जिला प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है।ग्रामीणों का कहना है कि एक सांप की वजह से यह हादसा हुआ है। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि NDRF, PSC और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य चल रहा है।
कल अठहठा में एक नाव डूब गई जिसमें17 लोग सवार थे। कल 2 शव रेस्क्यू कर लिए गए थे। 5 लापता लोगों में से आज 4 लोगों के शव रेस्क्यू कर लिए गए हैं और 1 बच्ची अभी लापता है, उसे जल्द रेस्क्यू कर लेंगे। हर मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे: अरुण कुमार सिंह, ADM, गाज़िपुर pic.twitter.com/ICstY5sGET
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2022