नई दिल्ली. मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल (80) (Narendra Chanchal) का शुक्रवार को निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज दोपहर को उनका निधन हो गया। वे पिछले दो महीने से अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के अनुसार आज दोपहर सवा 12 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। नरेंद्र चंचल का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनकी जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर के प्रति अपार श्रद्धा थी। चंचल का मानना था कि इसी मंदिर में जागरण के बाद उन्हें पहचान मिली।
‘चलो बुलावा आया है’ भजन ने दिलाई पहचान
नरेंद्र चंचल की फिल्मी दुनिया में अलग पहचान थी। उनकी गायकी का सफर प्रसिद्ध अभिनेता व निर्देशक राज कपूर के समय से शुरू हुआ। फिल्म ‘बॉबी’ में उनका गाया गीत काफी मशहूर हुआ। पर फिल्म ‘अवतार’, में गाए माता के भजन ‘चलो बुलावा आया है’ ने उन्हें बेशुमार प्रसिद्धि दिलाई।
पीएम मोदी ने कहा-ओम शांति
नरेंद्र चंचल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2021
इसे भी पढ़ें – LIGER का पोस्टर रिलीज: बेहद दमदार लुक में दिखाई दे रहे विजय देवरकोंडा, करण जौहर किया जारी
Twitter _ https://twitter.com/babapost_c
Facebook _ https://www.facebook.com/baba.post.338/