Budh Gochar 2022: ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह ने 25 अप्रैल 2022 को वृषभ राशि में प्रवेश किया है। इस ग्रह को तर्क, बुद्धि, ज्ञान व हास्य का प्रतिनिधित्वकर्ता माना गया है। इस ग्रह को प्रायः शुभ माना जाता है, जातकों की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है, वे ज्ञानवान, संपत्तिवान, तेजस्वी, मेधावी माने जाते हैं। बुध का वृषभ राशि में गोचर 25 अप्रैल से 2 जुलाई 2022 तक रहेगा। इसके बाद ये मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र को माना जाता है। इसलिए बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभदायक रहेगा वहीं तीन राशि के जातकों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
इन राशियों को सावधान रहना होगा
मिथुन राशि- यह समय आपके लिए काफी कठिन समय वाला रहेगा। अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े लोग सोच विचारकर काम करें। चिंतित रह सकते हैं। नया काम शुरु न करें। शांत रहने का प्रयास करें। खर्च में नियंत्रण रखने के उपाय करें।
तुला राशि- इस राशि के जातकों के लिए कठिन साबित हो सकता है। कारोबार में उतार चढ़ाव रहेगा।सगे संबंधियों से गलतफहमियां हो सकती है। विवाद से दूर रहें। पैतृक मामलों में उलझ सकते हैं। भाग्य का साथ कम मिलेगा। वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है। तनाव लेने से बचें।
कुंभ राशि- बुध के वृषभ में गोचर से कुंभ राशि के जातकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम पर फोकस करने में मशक्कत करनी पड़ सकती है। परिश्रम ज्यादा करना होगा। जोखिम लेने से बचें। सेहत संबंधी परेशानी होने की संभावना है। संभलकर खर्च करें।
Optical Illusion Image: मेंढक की तस्वीर में छिपी है एक और जानवर की तस्वीर, खोजने के लिए लगाएं दिमाग