मकर राशि Capricorn Horoscope:
जन्मकुंडली: मकर राशि चक्र की दसवीं राशि है। यह भाव कर्म का है। इस राशि में उतराषाढ़ा के तीन चरण, श्रवण के चार चरण और धनिष्ठा नक्षत्र के दो चरण होते हैं। मकर राशि का स्वामी शनि होता है। मकर राशि दक्षिण दिशा की स्वामी और पृथ्वी तत्व की सौम्य राशि है। चर राशि होने के कारण इस राशि के जातक यात्रा अधिक करते हैं। मकर राशि पर जब मंगल ग्रह आता है तो उच्च का और जब गुरु इस राशि में आता है, तो यह नीच का हो जाता है।
जन्मदिन : 22 दिसंबर – 19 जनवरी
स्वभाव
मकर राशि के जातक आत्मनिर्भर, ईमानदार, विचारशील होते हैं। वहीं कई बार ये असहिष्णु, अभिमानी, निराशावादी भी हो जाते हैं।
शारीरिक बनावट व कैरियर
इस राशि के जातकों के बड़े दांत, बड़ा मुख, दुबला-पतला शरीर होता हैं। वहीं ये वकालत, टैक्स अधिकारी, लोहे के उपकरण का कारोबार, इंजीनियर हो सकते हैं।
मित्र राशि
मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला, कुंभ राशि
मकर राशि का तत्व
पृथ्वी
भाग्यशाली वर्ष
33 से 49 की आयु में सौभाग्यशाली
शुभ दिन व अंक
शनिवार , 4
रूचि
इस राशि के जातकों को तैराकी, घुड़सवारी, यात्रा करना पसंद होता है।
अरूचि
बरसात का मौसम, ज्यादा नमक युक्त भोजन करना नापसंद होता है।