गुजरात में बड़ा हादसा : अंबाजी मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रहे लोगों को एक कार ने कुचल दिया, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई वहीं कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि गुजरात के अरावली ज़िले में अंबाजी मंदिर की ओर जा रहे लोगों को एक कार ने कुचल दिया। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे यह हादसा हुआ। जिसमें अंबाजी के दर्शन के लिए जा रहे पदयात्रियों को टायर फटने के बाद बेकाबू हुई कार ने कुचल दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 5-6 लोग घायल हो गए हैं। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
आज सुबह करीब 8 बजे एक हादसा हुआ है। कुछ पदयात्री अंबाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान एक कार ने(टायर फटने की वजह से) उन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मृत्यु हो गई और 5-6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है: आरएम डामोर, उप-निरीक्षक, मालपुर https://t.co/67iLpR3wpf pic.twitter.com/q0i6PwgrAJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2022