Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपना कर हम जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। आचार्य की नीतियों पर चलें तो कभी भी धोखा नहीं खाएंगे। आचार्य चाणक्य को मानव जीवन के हर पहलुओं का सूक्ष्मता से ज्ञान था। हजारों साल बाद भी आचार्य चाणक्य की नीतियां प्रासंगिक हैं। आचार्य ने पति-पत्नी को रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए ऐसी बातें कहीं हैं जिन्हें अपनाकर विवादों से दूर रहा जा सकता है। यहां हम आपको चाणक्य की ऐसी नीतियों पर चर्चा करेंगे जो वैवाहिक जीवन की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण हैं-
रिश्ते में प्रेम
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि प्रेम कम होने पर रिश्ते की मिठास खत्म हो जाती है। इसलिए दंपत्तियों को अपने रिश्ते को प्यार से जोड़े रखना चाहिए। प्रेम ही हर समस्या का समाधान माना गया है।
अपने साथी के प्रति समर्पण
यदि पति-पत्नी अपने संबंधों के लिए समर्पित नहीं हैं तो दूरियां बढ़ जाती हैं। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपने रिश्ते में पति-पत्नी को समर्पण और भरोसा बनाए रखना चाहिए।
दंपत्ति एक दूसरा का सम्मान करें
आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार वैवाहिक सफर में दंपत्तियों को एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए। इससे कठिन समय आने पर भी आप इसका सामना कर सकते हैं।