Chandra Grahan 2022: इस साल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। इस साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को और दूसरी पूर्ण चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहणकाल को अशुभ माना गया है। इस दौरान कई कार्य करना वर्जित होता है। चन्द्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही होता है। Chandra Grahan 2022 के बारे में यहां जानते हैं-
भारतीय समयानुसार चंद्रग्रहण
भारतीय समय के अनुसार साल 2022 में लगने वाला पहला चंद्रग्रहण सोमवार 16 मई 2022 को लगेगा। यह सुबह 8:59 बजे से लेकर 10:23 बजे तक रहेगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण यहां सूतक काल नहीं होगा।यह चंद्रग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका (South-Western Europe, South-West Asia, Africa, most of North America, South America, Pacific Ocean, Indian Ocean, Atlantic and Antarctica) में भी दिखाई देगा।
साल 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण
साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 मंगलवार को दोपहर 17:28 से 19:26 बजे भारत में कुछ जगहों पर दिखाई देगा, इसे चलते यहां सूतक काल मान्य होगा। इस चंद्र ग्रहण को उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका (North-Eastern Europe, Asia, Australia, North America, most of South America, Pacific Ocean, Atlantic, Indian Ocean, Arctic and Antarctica) में देखा जा सकता है। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा, इसलिए इसका सूतककाल मान्य होगा।
साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 मार्च 2022 : इन 6 राशियों की किस्मत खुलेगी, पढ़े इस हफ्ते का राशिफल
Chanakya Niti: इन 3 बातों का हमेशा रखें ध्यान, पति-पत्नी के रिश्ते में कभी नहीं आएगी दरार