बड़ा हादसा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोमवार की देर रात बारातियों से भरी बस पलट गई, इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 से ज्यादा घायल बताए गए हैं। मृतकों में एक एक 4 साल का बच्चा भी है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार बारातियों को लेकर वापस लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद ड्राइवर भाग निकला।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिकिलमा निवासी सी कमल खलखो की बारात सोमवार की सुबह नानदमाली गांव गई थी। बाराती बस के जरिए गांव गए थे। विदाई के बाद करीब दस बजे बाराती वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में लालमाटी गांव के पास बस बेकाबू होकर पलट गई। बस के पलटे से 1 बच्चे और 16 साल की लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इलाज कराकर घर लौट रहे किसान पर 3 लोगों ने हमला किया, चिल्लाने पर भाग निकले