रायपुर. Chhattisgarh में गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा समेत अन्य तीज त्यौहारों के लिए शासन ने नई गाइडलाइन जारी कर दिए हैं। नई गाइडलाइन के मुताबिक इसमें पूर्व में चल रही पाबंदियों में ढील दी गई हैं। प्रतिमाओं के आकार को लेकर लगाया गया प्रतिबंध हटाया गया है, लेकिन प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से प्रतिमाएं तैयार करने पर रोक लगी रहेंगी। उत्सव समितियों किसी भी साइज की प्रतिमाएं विराजित कर सकते हैं। वहीं पंडाल, झांकियों में लोगों की संख्या को लेकर भी कोई सीमा तय नहीं है। वहीं नदियों में प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक लगी रहेंगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) के निर्देश पर राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग (Urban Administration Department) द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को guideline जारी कर दी गई है। जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) और राज्य शासन के पर्यावरण से जुड़े नियमों का पूरी कड़ाई से पालन किया जाएगा। किसी भी स्थिति में प्रतिमाओं का विसर्जन नदियों में नहीं किया जाना है, इसकी व्यवस्था प्रशासन को बनानी होगी।
नई गाइडलाइन
- तालाबों के घाटों पर प्रतिमाओं के विसर्जन के पहले पूजा की सामग्री अलग कर दिए जाएं।
- सार्वजनिक आयोजनों में तालाबों, घाटों की स्वच्छता, पीने के पानी की व्यवस्था, फॉगिंग अनिवार्य।
- NGT के निर्देशानुसार नदियों में प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जाएगा।।
- आयोजन की जगह पर मोबाइल मेडिकल यूनिट रखना होगा।
- यातायात को बाधित किए बगैर प्रतिमा विसर्जन का रूट तय करना होगा।
मुख्यमंत्री ने यह कहा
CM Baghel ने आगामी दिनों में होने वाले त्यौहारों के दौरान में प्लास्टर ऑफ पेरिस (plaster of Paris से मूर्तियों का निर्माण रोकने के निर्देश सरकारी अमले को दिए हैं। पीओपी पर सीएम का रवैया सख्त है। इससे नदियों के पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा। सीएम के निर्देश के बाद Urban Administration Department ने आने वाले त्योहारों जैसे तीज, गणेशोत्सव, दुर्गा पूजा, पितृमोक्ष अमावस्या तथा सार्वजनिक उत्सवों के लिए सभी कलेक्टरों, निगम आयुक्तों और सीईओ को पत्र लिखकर नियमों का कड़ाई से पालन करने कहा गया है। साथ ही उत्सव पंडालों में तेज लाउड स्पीकरों और डीजे के उपयोग से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बुध ग्रह 21 अगस्त से उच्च राशि में आएंगे, इन जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे