रायपुर. भेंट मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार की सुबह रामानुजगंज में 57.10 करोड़ रूपए की लागत के 31 कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री कल रामानुजगंज विधानसभा के दौरे के बाद रामानुजगंज पहुंचे थे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।
मुख्यमंत्री ने लगभग 43 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत के 13 कार्यो का लोकार्पण किया। उन्होंने लगभग 13 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत के 18 कार्यो का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह और विधायक बृहस्पत सिंह भी उपस्थित थे।
किसान के घर साढ़े 63 हजार की चोरी, गांव के दूसरे घरों में भी चोरों ने लगाई सेंध
वहीं रघुनाथ नगर प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों के आग्रह पर उनके संग पारंपरिक लोक खेल गिल्ली-डंडा में हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से आत्मीय मुलाकात की औऱ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को राजगीत ‘अरपा-पैरी के धार’ गीत गाकर सुनाया।
Chhattisgarh: लापरवाही बरतने वाले कार्यपालन अभियंता को मुख्यमंत्री ने सस्पेंड किया
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवनिर्मित तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए प्रभारी तहसीलदार से राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। तहसील निर्माण के लिए रघुनाथनगर के लोगों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
महासमुंदः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के रिक्त पदों पर होने वाली संविदा भर्ती की प्रक्रिया निरस्त