Dance Deewane Juniors Promo : Bollywood की प्रसिद्ध डांसर व अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) पापुलर टीवी शो डांस दीवाने जूनियर में जज के रूप में नजर आएंगी। मेकर्स ने इस शो का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस प्रोमो में नोरा का डांस देखने लायक है।
टिप-टिप बरसा पानी पर धमाकेदार डांस
जारी किए गए प्रोमो में नोरा (Nora) पहले तो स्कूल टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाती हैं और फिर अचानक से डांस करने लगती हैं। नोरा के सिजलिंग डांस मूव्स से हर कोई वाकिफ है। अब नोरा फतेही शो के प्रोमो वीडियो में अपने किलर डांस से एक बार फिर धमाल मचा रही हैं। वे फेमस सॉन्ग टिप-टिप बरसा पानी पर कंटेस्टेंट के साथ डांस कर रही हैं।
#NoraFatehi aur juniors ke saath chaayegi next level dance ki deewangi!
Are you ready for deewangi more aur dance hardcore?Aa raha hai #DanceDeewaneJuniors jald hi, #Colors par. pic.twitter.com/HNEJpIIW3X
— ColorsTV (@ColorsTV) March 22, 2022
Colors TV ने शो का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- Nora Fatehi और जूनियर्स के साथ छाएगी नेक्स्ट लेवल डांस की दीवानगी! क्या आप दीवानगी के लिए Ready हैं?
Dance Deewane Juniors शो की बात करें तो इस शो में Nora Fatehi के अलावा नीतू कपूर और मर्जी पेस्तोनजी भी जज की भूमिका में दिखाई देंगे। नोरा को जज के रूप में देखने उनके फैंस उत्साहित हैं।
‘Runway 34’ Trailer: पायलट की भूमिका में दिखे अजय देवगन, देखिए फिल्म का दमदार ट्रेलर