पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में पद से हटा दिया है। साथ उक्त मंत्री के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए है। सीएम मान के इस कदम की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सराहना की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। बाद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने विजय सिंगला (Vijay Singla) को गिरफ्तार कर लिया है।
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा – भगवंत जी आप पर गर्व है। आज पूरा देश AAP पर गर्व कर रहा है।
Proud of you Bhagwant. Ur action has brought tears to my eyes.
Whole nation today feels proud of AAP https://t.co/glg6LxXqgs
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 24, 2022
सिंगला पर यह आरोप
पंजाब की भगवंत सरकार के पूर्व मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) पर अधिकारियों से ठेके पर कमीशन मांगे जाने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया हैष
सीएम मान (Bhagwant Mann) ने इस कड़े एक्शन के बाद कहा कि एक पर्सेंट भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मान ने कहा, ‘जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party ) की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। ।
Optical Illusion : क्या आपको इस तस्वीर में बच्चा दिखाई दे रहा है ? ढूंढने के लिए लगाएं दिमाग