Jai Prakash Chouksey passed away: प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे (Jai Prakash Chouksey) का इंदौर में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे। उन्होंने ‘परदे के पीछे’ कॉलम के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
अद्भुत लेखन प्रतिभा के धनी, हिंदी फिल्म जगत पर लगभग तीन दशक तक लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश चौकसे जी के निधन की खबर दुखद है।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी रचनाओं से आप सदैव हमारे बीच बने रहेंगे।
।।ॐ शांति।। pic.twitter.com/XkBrs9NHNE— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 2, 2022
वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे 83 साल के थे और बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री चौकसे को सिनेमा जगत की अद्भुत जानकारी थी। वे ‘दराबा’, ‘महात्मा गांधी और सिनेमा’ और ‘ताज बेकरारी का बयान’ उपन्यास के लेखक भी हैं। इसके अलावा ‘उमाशंकर की कहानी’, ‘मनुष्य का मस्तिष्क और उसकी अनुकृति कैमरा’ और ‘कुरुक्षेत्र की कराह’ आदि कहानियां भी उन्होंने लिखी हैं।श्री चौकसे के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है।
Bappi Lahiri Passes Away: बॉलीवुड से फिर दुखद खबर, बप्पी दा नहीं रहें