Geological Map of Moon: चीन के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा का सबसे विस्तृत नक्शा बनाया है। इसमें चंद्रमा (Moon) से जुड़ी सभी बारीकियों को दर्शाया गया है। जिसमें गड्ढे, क्रेटर, पहाड़ शामिल हैं। इसे यह दुनिया में मौजूद चंद्रमा का सबसे विस्तृत और बारीक नक्शा बताया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले America ने भी नक्शा बनाया था लेकिन चीन (China) का उससे बेहतर कहा जा रहा है।

चंद्रमा के इस नक्शे को चाइना की स्पेस एजेंसी CSNA ने तैयार किया है। इस Map में Moon के सभी क्रेटर्स और आकृतियों को शामिल किया गया है। जिसमें चंद्रमा की सटीक लोकेशन भी है। इसकी मदद से वैज्ञानिक आगामी दिनों में चंद्रमा से जुड़े अध्ययन को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। चंद्रमा पर जाने वाले अंतरिक्षयात्रियों, रोवर्स और लैंडर्स सतह पर उतारने में भी मदद मिलेगी।
अमेरिका भी बना चुका है चंद्रमा का नक्शा
गौरतलब है कि पूर्व में अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के एस्ट्रोजियोलॉजी साइंस सेंटर ने वर्ष 2020 में Moon का Map तैयार किया था। इसका स्केल 1:5000000 था, जिसे उस बेहतर माना जा रहा था।
#Chinese scientists have completed the world's 1st 1:2,500,000 geologic map of the #moon, which provides comprehensive expression of #lunar geological &evolutionary information, as well as basic data support for lunar scientific research &landing site selection. pic.twitter.com/EAt5Lh6BRo
— Ambassador Deng Xijun (@China2ASEAN) June 9, 2022
लेकिन चाइना की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ कई और वैज्ञानिक संस्थाओं ने मिलकर इस High Resolution टोपोग्राफिक नक्शे को तैयार किया है। ये मैप चीन के चांगई प्रोजेक्ट समेत कई अन्य अंतरराष्ट्रीय इंस्टीट्यूट्स से लिए गए डेटा से मिलाकर बनाया गया है। इसका स्केल 1:2500000 है।
कोरोना के नए मामलों में तेजी, एक ही दिन में 7 हजार से ज्यादा केस आए