Ghulam Nabi Azad Resigns : नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर चौंका दिया है। यह खबर शुक्रवार को सुर्खियों में रही। Ghulam Nabi Azad ने कांग्रेस अध्यक्ष की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पन्ने का पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दे दिया है। इस पत्र में उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। गुलाम नबी आजाद का पत्र में कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस को देशभर में जोड़ने की कोशिश होनी चाहिए।
Ghulam Nabi Azad ने इस पत्र में कांग्रेस में अपने 5 दशक के राजनीतिक जीवन की बात कही। साथ ही इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी की सराहना करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। Ghulam Nabi Azad के इस्तीफे पर देश के बड़े नेताओं ने टिप्पणी भी की है। यहां जानते हैं किस नेता ने क्या कहा-
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस आज मुसीबत में है, सबको भाजपा और RSS के खिलाफ लड़ना है। लड़ाई के समय युद्ध से भागना पार्टी के साथ धोखा है। पार्टी ने उन्हें सब कुछ दिया है। ऐसे समय में आपका फर्ज़ है उस कर्ज़ को चुकाना: गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे pic.twitter.com/ST1CSwVDDn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2022
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
जो टिप्पणियां की गई हैं वो उचित नहीं है। मैं खुद सदमे में हूं कि एक 42 साल का व्यक्ति जिसे जिंदगी में सब कुछ मिला हो वो आज ऐसे संदेश दे रहें जो मेरे समझ के परे हैं: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,जयपुर pic.twitter.com/5kfiuYz8bQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2022
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
गुलाम नबी आजाद और मेरे लिखे गए (इस्तीफे) पत्र में काफी समानता हैं। सबको पता है कि राहुल गांधी अपरिपक्व और अप्रत्याशित नेता है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अब तक बस अपने बेटे को ही आगे बढ़ाने का काम किया है जो अब तक विफल रहा है: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (1/2) pic.twitter.com/fRuHfp3suM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2022
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा
ज़ाहिर है कि वे बहुत आहत हुए होंगे। इस स्थिति को आने से बचाई जा सकती थी और यह बात समय-समय पर बताई भी गई।हम निरंतर कमज़ोर होते जा रहे हैं। हमारा यही लक्ष्य रहा है कि राय मशवरा करके उसको हम सुधार सकें:गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता आनंद शर्मा pic.twitter.com/IQtICW9Kht
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2022
सलमान खुर्शीद कांग्रेस नेता
अगर इनके करियर पर हम नज़र दौडाएं तो बहुत बार इन्होंने ऐसी बात कही होंगी और हर बार इनको कुछ मिलता था। अगर एक बार नहीं मिला तो वह नाराज़ हो गए। मैं नहीं समझता कि अगर मुझे कुछ नहीं मिला तो मैं पार्टी को नुकसान पहुंचाऊं: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद https://t.co/8T9TS9GAzd pic.twitter.com/vWhsIyhSnB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2022
छत्तीसगढ़ में बनेगा Super Critical पॉवर प्लांट, इसकी उत्पादन क्षमता जानकर रह जाएंगे हैरान