नई दिल्ली. यहां के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर एक लड़की ने छलांग लगा दी। हालांकि CISF-Police की सजगता से लड़की की जान बचा ली गई। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े सात बजे अफरातफरी मच गई। CISF के जवान ने देखा कि एक लड़की Metro Station की दीवार पर चढ़ कर छलांग लगाने का प्रयास कर रही है।
सीएम बघेल 2 मई से करेंगे राज्य का दौरा, जिला प्रशासन को एक दिन पहले ही मिलेगी जानकारी
इसके बाद CISF के जवानों ने उक्त लड़की को समझाते हुए दीवार से उतरने कहा, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं है। CISF के जवानों ने लड़की को बातों में उलझाए रखा और दूसरे जवान दीवार के नीचे एक चादर लेकर पहुंचे। साथ ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को भी कॉल किया गया। CISF के जवान उस लड़की को समझाने की कोशिश कर रहे थ कि वह दीवार से कूद गई, लेकिन दीवार के दूसरी तरफ चादर लेकर खड़े जवानों ने उसे बचा लिया। इस लड़की को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि लड़की के पैरों के साथ शरीर के कुछ हिस्सों में भी चोट आई है। उसकी हालत ठीक बताई गई है।