Green Sky in USA: दुनिया के अलग-अलग देशों में अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं, जो लोगों को अचंभित कर देती हैं। समय-समय पर प्रकृति के ऐसे रहस्य प्रकट होते हैं तो हमें तो हैरान करते ही हैं, साथ ही वैज्ञानिकों के लिए भी यह आश्चर्यजनक होता है। साथ ही इन घटनाओं की चर्चा लंबे संय तक होती है। प्रकृति का ऐसा ही कुछ नजारा इस सप्ताह के शुरूआती दिनों में अमेरिका के साउथ डकोटा में दिखा।
Media Reports के मुताबिक, 5 जुलाई 2022 को यहां आसमान का रंग नीले से हरे रंग का हो गया। इस अद्भुत नजारे को देख लोग फोटो क्लिक करने लगे।जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। जिन्होंने इस घटना को देखा वे आश्चर्यचकित थे।
Social Media पर वायरल हो रही फोटो
बताया गया है कि इस इलाके का आसमान हरा (Green) दिखने से लगभग 160 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवा चली। यह घटना Traffic विभाग के CCTV कैमरे में भी कैद हुई है। लोगों ने इस घटना की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी की।
Green skies in South Dakota pic.twitter.com/3yUDzDOR1z
— Olaf ☦️🇫🇮 (@IntermariumNews) July 6, 2022
रंग बदलने का यह हो सकता है कारण
मौसम वैज्ञानिकों (Meteorologist) की मानें तो South Dakota में आसमान के अचानक नीले रंग से हरे रंग बदलने का बड़ा कारण एक तूफान था, जिसे डेरेचो (Derecho) कहा जाता है। Meteorologist Peter Rogers ने The New York Times को बताया कि, तूफान से पहले या उसके दौरान आकाश असामान्य रंग ले सकता है, यह इस बात पर आधारित है कि वातावरण में सूर्य की रोशनी किस तरह बिखरती है। दिन के दौरान आसमान पूरी तरह से काला हो जाता है या तूफान के दौरान भी बैंगनी हो जाता है।
What's going on in South Dakota? At left, yesterday the sky turned green. Today, we got these bizarre "cloud funnels." pic.twitter.com/xRLbH1tQGg
— Rosie's Snake Oil (@DarnelSugarfoo) July 7, 2022
आज का पंचांग 10 जुलाई 2022 | Panchang July 10, 2022 : आज शाम को रहेगा राहुकाल, शुभ कार्य न करें
आज का राशिफल 10 जुलाई 2022: कन्या, तुला, मकर राशि वालों के सितारे बुलंद रहेंगे, मेष, कर्क सतर्क रहें