गुरु उदय Guru Rise 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों के राशि परिवर्तन या उदय का असर जातकों के जीवन पर पड़ता है। 23 मार्च से देव गुरु वृहस्पति 23 मार्च को उदय होने जा रहे हैं। गुरु (वृहस्पति) के उदय होने का प्रभाव हर राशि पर पड़ेगा। हम उन तीन राशियों पर चर्चा करेंगे जिनके लिए आने वाला दिन लाफदायक रहेगा।
मेष राशि (Aries) : मेष राशि के जातकों के लिए 23 मार्च से अच्छा समय शुरू होने की संभावना है। इस राशि से 11वें भाव में गुरु का उदय होगा। जिसे आय और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आमदनी के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। कारोबार में अच्छा फायदा हो सकता है। मान- सम्मान बढ़ेगा। नए सौदे होंगे।
वृष राशि(Taurus) : इस राशि के जातकों के लिए गुरु का उदय होना लाभदायक माना जा रहा है। गुरु आपकी गोचर कुंडली में 10वें स्थान में उदित होंगे। यह स्थान नौकरी, कैरियर का माना जाता है। कारोबार में अच्छी वृद्धि हो सकती है। कैरियर आगे बढ़ेगा। युवाओं को नौकरी मिलेगी। राजनीतिक लोगों को अच्छा पद प्राप्त हो सकता है। वेतन वृद्धि होगी। कार्यशैली में भी सुधार आएगा। अफसर आपसे खुश रहेंगे।
सिंह राशि (Leo) : सिह राशि लिए गुरु का उदित होना फायदेमंद होने की संभावना है। सिंह राशि से गुरु 7वें भाव में उदित हो रहे हैं, जिसे दाम्पत्य जीवन और साझेदारी की स्थिति जानी जाती है। लाइफ पार्टनर के साथ मधुरता रहेगी। पार्टनरशिप वाले काम में फायदा होगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की बात चलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेंगे।