Wednesday, March 22, 2023
Home Dharm-Karm Holi 2022 : होलिका दहन से पहले करें ये काम, आपकी परेशानी...

Holi 2022 : होलिका दहन से पहले करें ये काम, आपकी परेशानी हो जाएगी छू मंतर

Holika Dahan 2022: होली का त्यौहार कुछ दिन बाद ही होगा। इस पर्व में होलिका दहन का बड़ा महत्व होता है। होली (Holi 2022) के दौरान हम अपने पाप और संताप को नष्ट करने के लिए होलिका दहन करते हैं।  होलिका (Holika Dahan 2022) की अग्नि को पवित्र माना गया है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को किया जाएगा। इसके दूसरे दिन होली खेली जाएगी।

होलिका दहन (Holika Dhahan 2022) का बेहद खास महत्व है। इसे मुहूर्त के अनुसार किया जाना चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद की बुआ और हिरण्यकश्यप की बहन होलिका का दहन हुआ था। होलिका दहन को पुण्यदायी माना गया है। होलिका दहन के दौरान कुछ वास्तु उपाय करने से लोगों की बड़ी परेशानी दूर हो जाती है। यहां जानते हैं उन वास्तु उपायों के बारे में-

जहां पर होली जलाई जाती है, वहां जाकर सर्वप्रथम पूजा अर्चना करें। इसके बाद होलिका की अग्नि की 12 बार परिक्रमा करने के बाद यहां से एक  कंडे को घर ले जाएं। इसकी अग्नि से दीपक जलाकर घर लाएं। तत्पश्चात 16 दिन तक इस दीये की अखंड ज्योति घर की दक्षिण पूर्व दिशा में जलाएं। ऐसा करने वास्तु दोष दूर होने के साथ जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। जो परेशानियां दूर होती हैं उनमें

– महिलाओं की समस्याएं दूर होती हैं।
– छात्र शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
– पेट से जुड़ी तकलीफ दूर होती है।
– पारिवारिक विवाद का अंत होता है।
– वैवाहिक जीवन की समस्याएं कम हो जाती हैं।

होली 2022ः शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2022)

होलिका दहन गुरुवार, 17 मार्च, 2022 को
होलिका दहन मुहूर्त – रात्रि 9.06 बजे  से 10.16 बजे तक
समयावधि – एक घंटा 10 मिनट
धुलेंडी (होली खेलना) – शुक्रवार, 18 मार्च, 2022 को
भद्रा पूंछ – रात्रि 9 .06 बजे से लेकर 10.16 बजे तक
भद्रा मुख – रात्रि 10.16 बजे से लेकर 18 मार्च 2022 की दोपहर 12.13 बजे तक

RELATED ARTICLES

एयरोडायनेमिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार  EV मार्केट में लाएगी सुनामी, रोजाना चार्ज करने का झंझट नहीं, 643 किमी की रेंज

ऑटो : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बात इन दिनों हर जगह हो रही है। इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।  अब ये सेक्टर...

Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च, SUV लवर्स जानें इसके दमदार फीचर्स के बारे में

Bolero Neo Limited Edition : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Neo का नया लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। बेहद ही जबरदस्त...

विंडोज 10 को बंद करने वाली है Microsoft, कंपनी ने जारी की डेडलाइन

Microsoft Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह इस महीने के अंत में विंडोज 10 (Windows 10) होम और प्रो डाउनलोड की...

Most Popular

Jawa 42 का तवांग एडिशन लॉन्च, इसके फीचर्स आपको हैरान कर देंगे, इसलिए भी खास है यह धांसू बाइक

Jawa 42 Tawang Edition: जावा Motorcycles ने अपनी बाइक Jawa 42 के तवांग एडिशन को Launch कर दिया है। यह बाइक स्पोर्ट्स स्ट्राइप ऑलस्टार...