रायपुर. छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में पांच दिन काम करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल कर दिया गया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों के लिए 5 कार्य दिवस संबंधी ऐलान किया था। इसे लेकर अब सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों की कार्य क्षमता में वृद्धि के उद्देश्य से अब महीने के दूसरे और तीसरे शनिवार के साथ अब सभी शनिवारों को अवकाश रहेगा। यह अधिसूचना 2 फरवरी से लागू कर दी गई है। अब से महीने के हर शनिवार को राज्य के सरकारी कार्यों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा कार्यालयों में काम का समय सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक तय किया गया है।
प्राइमरी स्कूलों में प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग 2 और 3 फरवरी को